अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर The Big Bull First Look के फिल्म का फर्स्ट लुक किया शेयर

1007

नई दिल्ली। The Big Bull First Look : दर्शकों को काफी वक्त से द बिग बुल फिल्म का इंतजार है। अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक आ गया है। अभिषेक बच्चन ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन कुख्यात शेयर ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म हर्षद मेहता के जीवन और उनके द्वारा किए गए वित्तीय अपराधों पर आधारित है। इस फिल्म में 1990 और 2000 के बीच हुईं शेयर बाजार की वास्तविक घटनाएं दिखाई जाएंगी।

‘बिग बुल’ हर्षद मेहता

हर्षद मेहता ‘बिग बुल’ कहा जाता था क्‍योंकि उसने स्‍टॉक मार्केट में बुल रन शुरू किया था। पर बाद में उसी हर्षद मेहता के घोटाले के चलते देश का पूरा वित्तीय बाजार हिल गया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।हर्षद मेहता की 2001 में 27 की उम्र में मौत हो गई थी।

अभिषेक का लुक काफी इंटेंस है

फिल्म के पहले पोस्टर में अभिषेक बच्‍चन अंधेरे में नजर आ रहे हैं। वह अपनी अंगुली को अपने होठों पर रखे हुए काफी गंभीर दिख रहे हैं। इस पोस्टर के बैकग्राउंड में लिखा है 2020 इज द ईयर ऑफ द बिग बुल…वह शख्स जो अपने सपनों को भारत को बेच दिया। फिल्म में अभिषेक का लुक काफी इंटेंस लग रहा है।

इलियाना डी’क्रूज़ फीमेल लीड

रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में की है। इससे पहले अभिषेक दिल्ली 6 और झूम बराबर झूम की शूटिंग भी दिल्ली में कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि द बिग बुल की कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे देश का वित्तीय ढांचा बदला। इस फिल्म को अजय देवगन और आनंद पंडित बना रहे हैं। फिल्म में इलियाना डी’क्रूज़ फीमेल लीड हैं। हालांकि इलियाना डी’क्रूज़ अभिषेक बच्चन के अपोजिट नहीं होंगी। फिल्म का डायरेक्‍शन कुकी गुलाटी कर रहे हैं।

Leave a Reply