WAR Box Office Collection Day 2: गुरुवार को रितिक-टाइगर की ‘वॉर’ को ‘भारत’ ने दी शिकस्त, 2 दिनों में कमाई 75 करोड़ पार

1245

नई दिल्ली: बुधवार (2 अक्टूबर) को रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर की तूफ़ानी कमाई के बाद गुरुवार को कलेक्शंस में गिरावट आयी, जो होना ही था, क्योंकि गुरुवार वर्किंग डे था। ट्रेड जानकारों के आरम्भिक अनुमान के मुताबिक़, गुरुवार को कलेक्शंस क़रीब 50 फ़ीसदी गिरे हैं और फ़िल्म ने 22-24 करोड़ के बीच जमा कर लिये हैं।

पटना में उफनाई पुनपुन, रेलवे ट्रैक पर चढ़ा बाढ़ का पानी, कई ट्रेनें रोकी गईं, कई के रूट बदले

दो दिनों में फ़िल्म 100 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर चुकी

माना जा रहा है कि बुधवार और गुरुवार के कलेक्शंस को मिलाकर वॉर 75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है, यानि आज (शुक्रवार) को फ़िल्म 100 करोड़ के पड़ाव को पार सकती है। हालांकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो दो दिनों में फ़िल्म 100 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर चुकी है।

अगर वॉर के दूसरे दिन के कलेक्शंस की तुलना सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत से करें तो वॉर पीछे रह गयी है। ईद पर रिलीज़ हुई भारत ने दूसरे दिन (गुरुवार) को 31 करोड़ की रकम जमा की थी। वहीं अगर ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के मुकाबले वॉर का दूसरा दिन देखें तो भी वॉर फिसड्डी रही है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने दूसरे दिन लगभग 28 करोड़ बटोरे थे। हालांकि दिवाली की छुट्टियों में रिलीज़ हुई ठग्स को लम्बी छुट्टियों का फ़ायदा मिला था।

वॉर के सामने अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 से पहले कोई बड़ी चुनौती नहीं आएगी

वॉर को पांच दिन का लम्बा ओपनिंग वीकेंड मिला है। अगर पहले वीकेंड में फ़िल्म जंप लेती है तो 150 करोड़ का पड़ाव दूर नहीं है। इस आधार पर ट्रेड जानकार मान रहे हैं कि वॉर 2019 की पहली 300 करोड़ी फ़िल्म बन सकती है। वैसे भी वॉर के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। 11 अक्टूबर को प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख़्तर की द स्काई इज़ पिंक रिलीज़ होगी, जो दर्शकों के एक ख़ास तबके को पसंद आएगी। ऐसे में वॉर के सामने अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 से पहले कोई बड़ी चुनौती नहीं आएगी।

गांधी जयंती के मौक़े पर वॉर दुनियाभर में 5350 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी, जिसमें से 4000 स्क्रींस सिर्फ़ भारत में दी गयी हैं। हिंदी के साथ फ़िल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ की गयी है। वॉर ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचाते हुए 53.35 करोड़ की ज़बर्दस्त ओपनिंग ली, जो 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग है। साथ ही हिंदी सिनेमा के इतिहास में भी यह सबसे बड़ी ओपनिंग बन गयी है। यशराज बैनर की फ़िल्म वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो रितिक के साथ बैंग बैंग जैसी सुपरहिट फ़िल्म दे चुके हैं।

वॉर में रितिक के साथ टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को ख़ूब पसंद किया जा रहा है और उन्हें इस सफलता में बराबर का भागीदार माना जा रहा है। वहीं, फ़िल्म की लीडिंग लेडी वाणी कपूर के लिए भी यह सफलता मायने रखती है और बॉलीवुड में उनकी स्थिति को मजबूत करेगी।

UP VidhanMandal Special Session : योगी आदित्यनाथ सरकार का बना एक और रिकार्ड, साथ चले दोनों सदन

Leave a Reply