दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन, पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

1726

मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 54 साल की थीं। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में एक शादी समारोह में शिरकत करने गई थीं।  निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। श्रीदेवी के फैंस भी गम में हैं। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ने भी इस पर दुखः जताया।

बीती रात अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उस समय वो दुबई में थीं। फैमिली मैरेज अटेंड करने के लिए श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ वहां गईं थी। बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में ही हैं। अपनी आने वाली पहली फिल्म के चलते जाह्नवी कपूर उनके साथ नहीं गईं थी। लेकिन उनको मां के साथ न जाने का ये दुख हमेशा सताता रहेगा। हर इवेंट और फंक्शन में साथ दिखने वाली श्रीदेवी और जाह्नवी आखिरी पलों में मां के साथ नहीं थीं। ऐसे में इस वक्त जाह्नवी के गम का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

महज 54 साल की थीं श्रीदेवी

किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वह दुबई से कभी वापस नहीं आएंगी। श्रीदेवी महज 54 साल की थीं। अपनी पहली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त जाह्नवी पर ये खबर बिजली बनकर टूटी है। उन्हें ये गम हमेशा सताता रहेगा कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग की कीमत इस लम्हें से चुकानी पड़ी। और इस लम्हें को वो कभी हासिल नहीं कर पाएंगी। जाह्नवी के इस गम का अहसास कर पाना नामुमकिन है, जो अपनी मां को ऐसे लम्हें में खोने से मिला होगा। जाह्नवी के दिल पर इस समय क्या बीत रही होगी, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। हम उम्मीद करते हैं जाह्नवी ऐसे समय में हिम्मत से काम लेंगी।

Leave a Reply