बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण 8 मरीजों की मौत 

638

नई दिल्ली। सरकार और प्रशासन के दावों के उलट देश की राजधानी दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट बरकरार है। इस बीच दिल्ली के बत्रा अस्पताल में बुरी खबर आ रही है। बत्रा अस्पताल के डायरेक्टर का कहना है कि यहां पर भर्ती 8 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हो गई है। इनमें 6 आइसीयू में भर्ती थे, जबकि 2 वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण सभी 8 मरीजों की जान गई है। अस्पताल में भर्ती तकरीबन 300 मरीजों की जान भी संकट में है। यहां पर बता दें कि कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे दिल्ली के बत्रा अस्पताल में शनिवार को एक बार फिर ऑक्सीजन की किल्लत हो गई अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, यहां पर कुल 307 मरीज भर्ती थे इस दौरान ऑक्सीजन नहीं मिलने से 8 मरीजों की मौत हो गई।

मतगणना की पूरी तैयारी, 2116 प्रत्याशियों का फैसला होगा कल

बत्रा अस्पताल ने इस बाबत शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट को दी जानकारी

बत्रा अस्पताल ने इस बाबत शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट को जानकारी दी है। इसके मुताबिक, उनके यहां ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। बत्रा अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार सुबह 6 बजे से SOS में थे। हमारे पास 307 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 230 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एससीएल गुप्ता ने बताया कि

सुबह सात बजे से ही वह दिल्ली सरकार से गुहार लगा रहे थे कि कुछ ही घंटे की ऑक्सीजन बची है। इसके बावजूद ऑक्सीजन नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हर 10 मिनट पर वह संबंधित अधिकारियों को अपडेट दे रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने समय पर ऑक्सीजन नहीं भेजा। इस कारण 12.45 से डेढ़ बजे तक मरीज बिना ऑक्सीजन के रहे। इसमें आठ मरीजों की मौत हो गई।

सुप्रीम कोर्ट ने दी UP पंचायत चुनावों की मतगणना की इजाजत

Leave a Reply