मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर समेत बॉलीवुड को इस साल मिलेंगे ये नये चेहरे

1061

नई दिल्ली। 2019 में बॉलीवुड में सिद्धांत चतुर्वेदी, करण देओल, तारा सुतारिया, प्रनूतन बहल, सई मांजरेकर और अनन्या पांडेय समेत कई नये फ़िल्मी चेहरों ने फ़िल्मी करियर शुरू किया। यह सिलसिला 2020 में भी जारी रहेगा और कई नये चेहरे बॉलीवुड को मिलेंगे। पर इनमें अधिकतर का इंडस्ट्री से गहरा नाता रहा है।

अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर The Big Bull First Look के फिल्म का फर्स्ट लुक किया शेयर

प्रियांक शर्मा-रीवा किशन

3 जनवरी को रिलीज़ हो रही फ़िल्म सब कुशल मंगल से प्रिंयाक शर्मा और रीवा किशन बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। प्रियांक सत्तर और अस्सी के दौर की जानी-मानी अभिनेत्री पद्मिमी कोल्हापुरे के बेटे हैं। वहीं, श्रद्धा कपूर के कज़िन हैं। प्रियांक और श्रद्धा मौसेेरे भाई-बहन हैं। रीवा किशन, अभिनेता और सांसद रवि किशन की बेटी हैं। इस फ़िल्म में अक्षय खन्ना इन दोनों न्यकमर्स को सपोर्ट कर रहे हैं।

रुख़शार ढिल्लों

3 जनवरी को ही रिलीज़ हो रही फ़िल्म भंगड़ा पा ले से बतौर एक्ट्रेस अपनी पारी शुरू कर रही हैं रुख़शार ढिल्लों। इस फ़िल्म में विक्की कौशल के भाई सनी कौशल पहली बार लीड रोल में दिखेंगे। सनी ने अपना करियर गोल्ड से शुरू किया था।

आलिया फर्नीचरवाला

जवानी जानेमन से बॉलीवुड दिवा पूजा बेदी की बेटी और कबीर बेदी की नातिन आलिया फर्नीचरवाला अपना सफ़र शुरू करेंगी। इस फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान लीड रोल में हैं, जो उनके पिता के किरदार में दिखेंगे। हाल ही में फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें सैफ़ के किरदार की रंगीनमिज़ाजी की झलक मिली थी।

रीम शेख

गुलमकई सबसे कम उम्र की नोबेल प्राइज विजेता मलाला यूसुफजई की बायोपिक है, जिसे अमजद ख़ान ने निर्देशित किया है। इस फ़िल्म से टीवी एक्ट्रेस रीम शेख फ़िल्मी पारी शुरू कर रही हैं।

शालिनी पांडेय

2019 में रिलीज़ हुई कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन किया था, जो साउथ इंडियन फ़िल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी। इस फ़िल्म में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडेय ने लीड रोल्स निभाये थे। कबीर सिंह में शालिनी वाला किरदार कियारा आडवाणी ने निभाया। अब शालिनी हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं, वो भी रणवीर सिंह के अपोज़िट। फ़िल्म का नाम है जयेशभाई जोरदार।

मानुषी छिल्लर

2020 का सबसे अहम डेब्यू होगा मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर का। दिवाली पर रिलीज़ हो रही है अक्षय कुमार की फ़िल्म पृथ्वीराज से मानुषी हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस करियर शुरू कर रही हैं। इस फ़िल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरू गोविन्द सिंह की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई

 

Leave a Reply