बेहतर सेहत के दौडेंगे सचिवालय कर्मचारी

4046

देहरादून। कर्मचारियों में बेहतर सेहत को लेकर जागरूकता के लिए सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनैस क्लब ‘रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता’ कराने जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर सचिवालय में क्लब से जुडे कर्मचारियों ने बैठक की। तय हुआ कि 11 नवंबर को सुबह 8 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सचिवालय से राजपुर रोड होते हुए गांधी पार्क, परेड ग्राउंड से सचिवालय तक सेहत के दौडेंगे। प्रतियोगिता महिला और पुरूष दोनों ही वर्गों में होगी।

‘रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता’ तीन वर्गों में कराई जाएगी। इसमें 40 वर्ष से कम, 40 वर्ष से अधिक 50 वर्ष तक और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं। प्रतिभागियों का पंजीकरण नवंबर प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रााप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।

बैठक में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनैस क्लब के मुख्य संरक्षक देवेंद्र पालीवाल, संरक्षक संजय टोलिया, उपसचिव एसएस रावत और राजेंद्र पतियाल, अनुसचिव चंद्रबहादुर, अनुभाग अधिकारी विनोद नौटियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मोहन चमोला, उपाध्यक्ष सतीश सती, कोषाध्यक्ष मगन चंद्र राणा, संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल और प्रकाश चंद्र आर्या, प्रचार सचिव मनोज कुमार भट्ट, कार्यालय सचिव खिलाप सिंह बिष्ट, संप्रेक्षक सुधा नेगी, जीतमणि पैन्यूली, बची सिंह बिष्ट, मयंक बिष्ट, जगजीवन चौहान, नवीन कुमांई, विनय पंत, राजेंद्र तिवारी, विजय मंमगाईं, नीता बिष्ट, ललित जोशी, मोहन लटवाल आदि थे।

Leave a Reply