Himachal Chunav Result : कांग्रेस ने HP में अब तक 22 सीटों पर जीत दर्ज की

260

शिमला। Himachal Chunav Result  हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग ने कई सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है और 12 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में मिली हार को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।

Gujarat Election Result 2022 : इतिहास की सबसे बड़ी जीत की ओर भाजपा

LIVE Himachal Election Results 2022 News Updates In Hindi:

Himachal Pradesh Election Result 2022 में कांग्रेस की जीत पर बोले भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है। वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है और प्रियंका गांधी ने भी खूब प्रचार किया। यह जीत वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है।

कांग्रेस ने Himachal Pradesh Election में 22 सीटों पर दर्ज की जीत

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है और 12 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।

Himachal Pradesh सीएम जयराम ठाकुर बोले- हार के कारणों का करेंगे विश्लेषण

सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं लोगों के जनादेश का सम्मान करता हूं और मैं पिछले 5 वर्षों के दौरान पीएम और अन्य केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राजनीति से इतर राज्य के विकास के लिए खड़े रहेंगे। हम अपनी कमी का विश्लेषण करेंगे और अगले कार्यकाल में सुधार करेंगे।

Himachal Pradesh Election Result में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती तीन सीटें

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 13 सीटों पर जीत दर्ज की है और 13 ही सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की और 26 सीटों पर आगे है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

Himachal Pradesh Chunav Result 2022 जयराम ठाकुर बोले- ‘कांग्रेस से 1 फीसद कम वोट भाजपा को मिला’
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ने हार को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी द्वारा हिमाचल के विकास में सहयोग पर आभार जताया। जयराम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि हिमाचल के हितों के लिए भाजपा पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि केवल एक फीसदी वोट शेयर का अंतर रहा, अधिकांश सीटों पर नजदीकी मुकाबला रहा। कांग्रेस को बहुमत मिला है, जिसे संभालना कांग्रेस का काम है।

Himachal Pradesh Chunav CM जयराम ठाकुर सौंपेंगे राज्यपाल को इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान सीएम जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में मिली हार को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।

Seraj Vidhansabha Seat पर सीएम जयराम ठाकुर ने बनाई बढ़त

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज से 38,183 मतों के अंतर से बढ़त जारी रखी है। फिलहाल सेराज विधानसभा सीट पर गिनती जारी है।

Himachal Pradesh Election में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर

कांग्रेस राज्य प्रमुख प्रतिभा सिंह ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत आप सब की है। हिमाचल की जनता ने इतिहास रच कर आज ये सन्देश साफ दे दिया है कि हिमाचल को विकास के पथ पर कांग्रेस ही ले कर जाएगी। यह जीत हिमाचल के विश्वास की है।

Himachal Chunav Result 2022 में कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की

हिमाचल प्रदेश में मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की और 29 पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की और 17 पर आगे चल रही है। बता दें कि कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।

Himachal Vidhansabha Result 2022 के नतीजों पर बोले आनंद शर्मा

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने Himachal Vidhansabha Result 2022 के नतीजों पर कहा कि देवभूमि ने संदेश दिया है कि अग्निवीर योजना को खत्म करो, उन सभी क्षेत्रों में जहां से बड़ी संख्या में युवा सेना में जाते हैं, भाजपा को नुकसान पहुंचाया गया है। यह बहुत स्पष्ट है। दूसरा, उन्हें पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए थी।

Himachal Vidhansabha Result 2022 में कांग्रेस की जीत पर बोलीं प्रतिभा सिंह

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने कई बार हिमाचल प्रदेश का दौरा किया, लेकिन क्या वे यहां सेंध लगा पाए? बीजेपी जानती थी कि राज्य में हारेगी इसलिए पीएम मोदी बार-बार राज्य के दौरे पर आए।

Shillai Vidhansabha Seat से कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

शिलाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने छठी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 382 मतों से चुनाव जीता है।

Himachal Election पर बोले कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal Election Result के नतीजे आना जारी है। कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी की बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा हम हिमाचल प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में रैलियां की और कैडर जुटाएं। लोगों को तोड़ने की भाजपा की राजनीति नहीं चलेगी, कांग्रेस को बहुमत मिल गया है।

Himachal Election Results पर बोले राजीव शुक्ला- भूपेश बघेल और मैं चंडीगढ़ जा रहा हूं

हिमाचल चुनाव परिणाम 2022 (Himachal Chunav Result) में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले से ही चंडीगढ़ में हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और मैं चंडीगढ़ जा रहा हूं और शाम तक फैसला करेंगे कि विधायकों को शिमला बुलाना है या चंडीगढ़।

Himachal Election Result 2022 में बड़ी जीत की ओर कांग्रेस

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 7 सीटों पर जीत दर्ज की है और 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 5 सीट पर जीत दर्ज कर 35 सीटों पर आगे है।

Bilaspur व Shri Naina Devi Assembly Seat पर दोबारा शुरू हुई काउंटिंग

बिलासपुर की सदर व श्री नैना देवी सीट पर दोबारा काउंटिंग शुरू हो गई है। दोनों ही सीटों पर 200 से कम वोट के अंतर से हार जीत हुई है।

Sujanpur Assembly Seat Result 2022 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते

हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को 398 वोटों से हराया है।

Himachal Pradesh Chunav 2022 पर बोले कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी 40 सीटों पर आगे चल रही है। हम राज्य में 10 गारंटी लागू करेंगे। हम ऑपरेशन लोटस से नहीं डरते, ये आंकड़े जारी रहे तो ऐसी स्थिति नहीं आएगी।

Higher Education Thinking Camp : कार्यक्रम में CM धामी ने किया प्रतिभाग

 

Leave a Reply