डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के खिलाफ केंद्र सरकार पर हल्ला-बोल

667

ऋषिकेश। देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

देहरादून रोड स्थित पेट्रो-डीजल पंप के बाहर धरना-प्रदर्शन

महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने शुक्रवार को नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व मे देहरादून रोड स्थित पेट्रो-डीजल पंप के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार जनता का शोषण कर रही है, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। दाम बढ़ने से हर चीज महंगी होती जा रही है। मोदी सरकार अपने मित्र अंबानी को लाभ पहुचाने के लिए यह कृत्य कर रही है। प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार जनता को लूटने का कोई अवसर नही छोड़ती।

प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि

इसका एक उदाहरण नेपाली फार्म वाला टोल प्लाजा है, जिसे नियम विरुद्ध लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है, चाहे वो कोरोना हो या पेट्रोल डीजल हो। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है आने वाले समय में जनता भाजपा को खड़ा सबक सिखाएगी।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज देवराडी, प्रदेश सचिव विजयपाल सिंह रावल, पार्षद मनीष शर्मा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, जयेंद्र रमोला, सुधीर राय, प्यारे लाल जुगरान, पार्षद राधा रमोला, रामकुमार भतौलिया, चंदन सिंह पंवार, सहदेव सिंह राठौर, शोभा भट्ट, रुकम सिंह पोखरियाल, अभिषेक शर्मा, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, इमरान सैफी, सोनू पांडे, नंद किशोर जाटव, सतेन्द्र पंवार, विक्रम भंडारी, हरिराम आदि मौजूद थे।

उधर, नरेंद्र नगर विधानसभा में जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने रिलाइंस पेट्रोल पंंंप, तपोवन पेट्रोल पंप व शिवपुरी पेट्रोल पम्प पर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अनील रावत, गोविंद प्रसाद रतूड़ी, रघुवीर दवाण, लेखराज भंडारी, राजेश भंडारी, शुभम शर्मा, अभय बिजल्वाण, विकास रयाल, अजय रमोला, संतोष पैन्यूली, विजेंद्र पायल, जयराम सेमवाल, राजन बिष्ट आदि मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने कोविड की तीसरी लहर के सम्बन्ध में ली बैठक

Leave a Reply