रमेश बैस ने झारखंड के 10वें राज्‍यपाल के रूप में ली शपथ

808

रांची। रमेश बैस ने आज बुधवार को अपराह्न 1.50 बजे रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डाॅ. रविरंजन ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमाम मंत्री, अधिकारी आदि उपस्थित रहे। राज्‍यपाल रमेश बैस के परिवार के लोग भी इस मौके पर उपस्थित रहे। एक सप्‍ताह पूर्व ही रमेश बैस को झारखंड का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। मुख्‍यमंत्री ने उनकी रांची एयरपोर्ट पर अगवानी की।

सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एक साल की छूट

सात बार लोकसभा सदस्य चुने जा चुके हैं बैस

इससे पहले वे त्रिपुरा के राज्यपाल थे। पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करनेवाले रमेश बैस सात बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। साथ ही भाजपा सरकार में कई टर्म केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने रासायनिक एवं उर्वरक, सूचना एवं प्रसारण, खान, पर्यावरण एवं वन जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बैस अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने किया पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग

Leave a Reply