केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की लेंगे शपथ

741

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम को होने वाला है। इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर विस्तार को लेकर अहम बैठक हुई। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच श्रम मंत्री श्रम मंत्री संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया और अनुप्रिया पटेल की जगह तय मानी जा रही है। पढ़ें मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से जुड़ी हर जानकारी।

सुप्रीम कोर्ट ने पूरे राज्य में रथ यात्रा की याचिका की खारिज

LIVE Modi Cabinet Expansion 2021 News

– श्रम मंत्री संतोष गंगवार के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।

– समाचार एजेंसी पीटीआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

– केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

– केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले पीएम आवास पर बैठक संपन्न। पीएम आवास से निकले नारायण राणे, पशुपति पारस, आरसीपी सिंह। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सर्बानंद सोनोवाल, जीके रेड्डी, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुरुषोत्तम रूपाला और अनुप्रिया पटेल भी रवाना।

– भाजपा सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति भवन में शाम छह बजे होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मंत्रियों से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें अपनी उम्मीदों से अवगत कराना चाहेंगे। इस बार मोदी सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। अनुप्रिया पटेल के अलावा दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, हरियाणा की सांसद सुनीता दुग्गल और कर्नाटक की सांसद शोभा करंदलाजे को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है।

– मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, उत्तर प्रदेश के अपना दल अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच गए हैं।

– दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मीनाक्षी लेखी, सर्बानंद सोनोवाल, पुरुषोत्तम रूपाला, निसिथ प्रमाणिक, आरसीपी सिंह और पशुपति पारस 7, लोक कल्याण मार्ग पर मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद हैं।

– दिल्ली: केंद्रीय मंत्रीमंडल में फेरबदल से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे।

– दिल्ली: असम के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल अपने आवास से रवाना हुए।

निषाद पार्टी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में मांगी जगह

दिल्ली में बुधवार शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार होने से कुछ घंटे पहले निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अपने बेटे प्रवीण निषाद के लिए जगह की मांग की है, जो संत कबीर नगर से भाजपा सांसद हैं। संदेश में संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 160 से अधिक विधानसभा सीटों पर निषाद समुदाय का प्रभाव है। अगर अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रालय में शामिल किया जा सकता है, तो प्रवीण निषाद भी जगह के हकदार हैं। 2019 में भाजपा को 40 सीटों पर निषाद वोट मिले। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात कर ली है और अब फैसला भाजपा को करना है।

ब्यूरोक्रेट और टेक्नोक्रेट का प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है

माना जा कहा है कि मंत्रिमंडल में 20 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश व बिहार को बड़ा हिस्सा मिलेगा। ओबीसी मंत्रियों की संख्या बढ़कर 25 पर पहुंच सकती है। इसके अलावा केंद्र सरकार में ब्यूरोक्रेट और टेक्नोक्रेट का प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है।सरकार में शिक्षित और युवा सदस्यों को मौका दिया जाएगा। सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया का आना तय माना जा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिजली मंत्री आरके सिंह और केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ऐसे मंत्री हैं, जो पहले ब्यूरोक्रेसी का हिस्सा रहे हैं। मंत्रिमंडल में 81 मंत्री हो सकते हैं। अभी 28 पद सरकार में खाली हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply