‘दूध का जला छांछ भी फूंककर पीता है’

1341

देहरादून। वीर माधो सिंह कृषि भवन में मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय कृषक महोत्सव रबी-2017 के शुभारंभ अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल कृषि और उद्यान की उत्तराखंड में तरक्की के लिए काफी आशान्वित नजर आए। उन्होंने दूर-दराज से आए किसानों से कहा कि इस बार वे बतौर कृषि मंत्री कृषि और उद्यान दोनों को उच्चतम सफलता की ओर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि इसके परिणाम काफी सुखद आएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक उत्तराखंड में जितनी भी सरकारें बनीं उनमें कृषि मंत्री की अपने मुख्यमंत्री से नहीं बनी। कृषि मंत्री प्रदेश की कृषि और उद्यान के लिए जो भी योजनाएं तैयार करते थे उन्हें धरातल पर नहीं उतार सके। उन्होंने का कि वर्तमान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कृषि मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र की ओर से भी कृषि मंत्री रहते हुए कृषि और उद्यान की बेहतरी के लिए बनाई गई तमाम योजनाएं परवान नहीं चढ सकी थीं। उन्होंने कहा कि उनका अहोभाग्य है कि उन्हें पूर्व कृषि मत्री अपने मुख्यमंत्री के रूप में मिला है। सुबोध चुटकी लेते हुए कहा कि ‘दूध का जला छांछ भी फूंक कर पीता है’ यह बात हमारे सीएम साहब जानते हैं। उन्हें भी कसक है कि जब वे बतौर कृषि मंत्री किसानों के हितों की योजनाएं परवान नहीं चढा सके थे तो आज उनके समक्ष भी मौका है।

सेब, आडू उत्पादन में हिमाचल की बराबरी पर आएंगे

सुबोध ने कहा कि गुणात्मक खेती और उद्यान के लिए वे काम कर रहे हैं। आने वाले वक्त में इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि सेब, आडू की खेती को वृहद स्तर पर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा सेब और आडू पैदावार के मामले में हम हिमाचल की बराबरी पर खडे होंगे ऐसा काम कर रहे हैं।

Leave a Reply