बाल मजदूरी, बाल अपराध के खिलाफ बने सख्त कानूनः कैलाश सत्यार्थी

1084

देहरादून। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि बाल मजदूरी, बाल अपराध के खिलाफ सख्त बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाल यौन शोषण और दुर्व्यापार के खिलाफ देशव्यापी भारत यात्रा में निकले हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन 40 बच्चे बलात्कार के शिकार होते हैं। हर दिन 48 बच्चों के साथ दुराचार होता है। सत्यार्थी ने कहा कि हर दिन 10 बच्चे ट्रैफिकिंग के शिकार होते हैं। यानी वेश्यावृत्ति और बाल मजदूरी आदि के लिए इनको खरीदा बेचा जाता है। हर 6 मिनट में एक बच्चा लापता हो जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे सुरक्षित रहेंगे तो समाज सुरक्षित होगा और समाज सुरक्षित होगा तो देश सुरक्षित होगा।
इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश के संस्थापक एवं अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्षा डा साध्वी भगवती, ग्राफिक एरा समूह के अध्यक्ष प्रो (डॉ.) कमल घनशाला, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार, भाजपा के देहरादून महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सुभाष गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply