Aadhaar से जुड़ा कोई सवाल है तो यहां मिलेगा जवाब, UIDAI ने शुरू की नई निशुल्क सेवा

1134

नई दिल्ली। Aadhaar Card आज के समय में कई सेवाओं के लिए अनिवार्य है। यह देशों के लोगों की पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनकर उभरा है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग हर दिन आधार कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं। जिन लोगों का आधार कार्ड बना हुआ है, वे आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। लाखों लोग आधार सेवा केंद्रों एवं कॉमन सर्विस सेंटर्स के जरिए अपने आधार कार्ड में दर्ज जानकारी को अपडेट कराते हैं। इसलिए इस 12 अंक की पहचान संख्या को लेकर लोगों के मन में तमाम तरीके के सवाल होते हैं, जिनका जवाब लोग चाहते हैं।

आधार कार्ड जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसी चीज को ध्यान में रखते हुए ‘Aadhaar Handbook’ सेवा की शुरुआत की है। इस हैंडबुक को UIDAI की वेबसाइट से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। यह हैंडबुक PDF फॉर्मेट में है। यह हैंडबुक कुल 60 पेज का है। इसमें आधार कार्ड से जुड़ी बुनियादी जानकारी से लेकर पात्रता, आधार के फीचर्स, पंजीयन प्रक्रिया एवं जरूरी दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

आधार केंद्र लोकेट करने की जानकारी

इस हैंडबुक में आपके निकटतम आधार केंद्र को लोकेट करने का रास्ता बताया गया है। साथ ही ये भी बताया गया है कि आधार के पंजीयन केंद्र कितने प्रकार के हैं। इसके अलावा आधार सर्विसेज के लिए अप्वाइंटमेंट बुक करने के बारे में भी इसमें जानकारी दी गई है। इस हैंडबुक में आधार से जुड़े लगभग बुनियादी बिन्दुओं को कवर करने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply