पटना। Bankipur By-election : हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मतदाता बूथों पर पहुंच रहे हैं।
किदवईपुरी में बूथ संख्या 101, 102 और 103 पर मतदान के दौरान भाजपा और जन सुराज कार्यकर्ताओं में पुलिस के सामने ही भिड़ंत हो गई।
पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। जन सुराज के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पूर्व में प्रत्याशी बनाए गए भाजपा के अभिषेक कुमार बंटी कुछ लोगों के साथ पहुंचकर दबंंगई कर रहे हैं। वोट डालने से रोका जा रहा है।
उधर पीएनटी कॉलोनी में मतदान केंद्र (Bankipur By-election) पर जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उनका कहना था कि बूथ के अंदर कुछ लोग भाजपा के पक्ष में वोट डालने को कह रहे हैं।
फर्जी वोटरों से वोट डलवाने का प्रयास कर रहे पीके
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने आरोप लगाया है कि जन सुराज की ओर से फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। इधर राजद से भाजपा में आए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि प्रशांत किशोर पर फर्जी मतदाता से वोट डलवाने का प्रयास कर रहे हैं।
इसलिए भाजपा ने सभी पीठासीन अधिकारियों को सभी बूथों पर मतदाताओं के सत्यापन का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि फर्जी वोटर से माहौल बनाने का प्रयास सफल नहीं होगा। बांकीपुर की जनता भाजपा के साथ है।
चुनाव पर देशभर की नजर
बता दें कि उपचुनाव में भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता के अलावा कई निर्दलीय भी किस्मत आजमा रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली इस सीट के चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं। 3 अगस्त को परिणाम आएगा।
KANWAR 2026 : कांवड़ मेले की विधिवत शुरुआत, शिवमय हुई धर्मनगरी; 18 सुपर जोन में 6000 जवान तैनात









































