Bharat Bandh: ‘अग्निपथ’ के विरोध में आज भारत बंद

208

नई दिल्ली। Bharat Bandh: देश में अग्निपथ योजना को लेकर हिंसक विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में अग्निपथ योजना के विरोध में उपद्रवियों ने तांडव मचाया। ऐसे में आज अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसी के चलते देश के सभी राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली से लेकर आंध्र प्रदेश और बंगाल से लेकर बिहार तक में अलग-अलग जगहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। यही नहीं, राजधानी दिल्ली में आने वाले रास्तों पर भीषण जाम लग गया है।

Singer Gunjan Dangwal death: CM ने व्यक्त किया निधन पर गहरा दुःख

Bharat Bandh Today LIVE Updates:

01:04 PM, 20 Jun 2022
जंतर-मंतर पर कांग्रेस का सत्याग्रह

अग्निपथ योजना और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर चल रहे सत्याग्रह में शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

12:33 PM, 20 Jun 2022
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ और केंद्र की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोक दिया है।

12:17 PM, 20 Jun 2022
अग्निपथ योजना वापस हो- दीपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस तरह से हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन की भी इजाजत नहीं मिल रही है, इससे दुर्भाग्यपूर्ण बात नहीं हो सकती। हमारी मांग है कि अग्निपथ योजना वापस हो और जांच एजेंसियों का दुरूपयोग बंद हो।

12:14 PM, 20 Jun 2022
अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि देश के नौजवानों के साथ खिलवाड़ ना हो। क्यों लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है? आप बोल दो की हम सैलेरी और पेंशन नहीं दे सकते। आप हम सब को बुलाइए, हम आपको सुझाव देंगे क्योंकि ये फौज मोदी जी की नहीं बल्कि हिंदुस्तान की है।

12:07 PM, 20 Jun 2022
प्लेटफार्म टिकट जारी करने पर प्रतिबंध लगाया

तमिलनाडु में भारत बंद (Bharat Bandh) को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा की रक्षा के लिए अगले आदेश तक दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन के सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दिल्ली RPF के सहायक सुरक्षा आयुक्त एपी जोशिया ने बताया कि भारत बंद को देखते हुए चाक-चौबंध इंतजाम किए गए हैं। रेल संपत्ति की सुरक्षा और जनमानस की सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को भरोसा दिलाना है कि सुरक्षा बल सजग है। हम रेल संपत्ति को बचाने के लिए सक्षम है। यहां सुबह से कोई भी ट्रेन बाधित नहीं हुई है।

रेल संपत्ति की सुरक्षा और जनमानस की सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को भरोसा दिलाना है कि सुरक्षा बल सजग है। हम रेल संपत्ति को बचाने के लिए सक्षम है। यहां सुबह से कोई भी ट्रेन बाधित नहीं हुई है: ए.पी. जोशिया, सहायक सुरक्षा आयुक्त, RPF, दिल्ली pic.twitter.com/3YkE6QbOf2

181 मेल एक्सप्रेस समेत 348 ट्रेनें हुई रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया कि अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे प्रदर्शन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेनें रद्द हुई हैं। 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से अभी रद्द हैं। कोई भी डायवर्ट ट्रेन नहीं है।

गोरखपुर में जीआरपी, आरपीएफ अलर्ट पर

अग्निपथ योजना को लेकर भारत बंद (Bharat Bandh) के आह्वान पर गोरखपुर आरपीएफ आईजी तारिक अहमद ने बयान दिया। उन्होंने बताया कि हमने पूरी व्यवस्था कर ली है। जीआरपी, आरपीएफ, सिविल पुलिस समेत सभी को तैनात किया गया है, मैं छात्रों से अपील करता हूं कि असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, क्या ये 46,000 युवकों को तैयार करके RSS में लाना चाहते हैं। क्या किसी देश में ऐसा हुआ है कि 4 साल ट्रेनिंग देकर उसके बाद उसे छोड़ देना। आप सिर्फ 4 साल तक ट्रेनिंग और उन्हें स्टाइपेंड देकर उन्हें चुनाव तक व्यस्त रखने के लिए यह काम कर रहे हैं। आप ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि जो युवा महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ दूसरी जगहों पर विरोध कर रहे हैं, उनकी दिशा को भटकाया जाए।

जंतर-मंतर पर कांग्रेस का सत्याग्रह

अग्निपथ योजना और ED द्वारा राहुल गांधी को समन जारी करने के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर कांग्रेस ने सत्याग्रह किया। इस दौरान सलमान खुर्शीद, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात

आंध्र प्रदेश में अग्निपथ योजना के खिलाफ कुछ संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा तैनात की गई है। साथ ही कंटीले तार भी लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात हैं।

भारत बंद पर बोले नोएडा के ADCP रणविजय सिंह

नोएडा के ADCP रणविजय सिंह ने बताया कि भारत बंद के काफी इनपुट हमारे पास है, उसके हिसाब से हमने अपनी सभी व्यवस्थाएं कर रखीं हैं। हम सभी बार्डर पर तैनात है। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी प्रदर्शनकारी जो दिल्ली में कानून व्यवस्था को प्रभावित करता है, वह इस सीमा से अंदर न आ पाए।

भारत बंद का ट्रेनों पर पड़ा असर

अग्निपथ योजना को लेकर भारत बंद के आह्वान के बीच कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ा है। ट्रेनें रद्द होने से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान हैं।

Uttrakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply