भारत रत्न वाजपेयी का आज जन्मदिन, राष्ट्रपति और पीएम ने दी शुभकामनाएं

1188

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिन है। आज वाजपेयी 93 बरस के हो गए हैं। वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसम्बर 1924 को हुआ था। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी शिक्षक थे। उनकी माताजी का नाम कृष्णा था। अटल बिहारी के जन्मदिन के मौके पर बड़े नेताओं ने उन्हें याद किया और उनकी स्वास्थ्य की कामना की। भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण व्यक्तित्व शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने अटल बिहारी के जन्मदिन पर उन्हें ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है। पीएम ने लिखा-हमारे प्यारे अटल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अभूतपूर्व और साथ ही दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को और अधिक विकसित किया और विश्व स्तर पर हमारी प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाया। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूँ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अटल बिहारी के लिए लिखा-हमारे अत्यंत लोकप्रिय और सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व पीएम को शु्मकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा-एक राजनेता के रूप में अटल जी का जीवन हर कार्यकर्ता के लिए एक संदेश है, अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्रहित को समर्पित है उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में लोक-कल्याणकारी शासन देकर देश मे सुशासन की कल्पना को साकार किया।

अटलजी हैं एक विशाल और दूरदर्शी नेता

गृहमंत्री ने राजनाथ सिंह उनके लंबे स्वास्थ्य की कामना करते हुए लिखा-हमारे प्रिय नेता और मार्गदर्शक, श्री अटलजी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। अटलजी एक विशाल और दूरदर्शी नेता हैं जिन्होंने भारतीय राजनीति में अच्छे प्रशासन, विकास और प्रदर्शन की राजनीति की शुरुआत की। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने अटल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा-श्री अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई, एक बहुत प्रेरक और एक बहुत प्रशंसित नेता। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं प्रार्थना करती हूं।

आज महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद मदनमोहन मालवीय की भी जयंती है। इस मोके पर पीएम ने मदन मोहन मालवीय को याद करते हुए लिखा- पंडित मदन मोहन मालवीय का इतिहास पर प्रभाव मजबूत और अविस्मरणीय है। शिक्षा के प्रयास और देशभक्ति की भावना के लिए वह हमेशा याद रहेंगे।

Leave a Reply