Ambani Holi Party अंबानी परिवार ने होली से पहले पार्टी का आयोजन, बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां शामिल

993

नई दिल्ली। रंगों के त्यौहार होली को अभी तीन दिन बाकी है, लेकिन होली का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। बरसाने से लेकर मुंबई तक और आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने होली सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। जी हां, अंबानी फैमिली ने अपने घर में होली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने हिस्सा लिया। ऐसे में देखते हैं कि आखिर अंबानी फैमिली की पार्टी कैसी होती है…

Delhi Violence: हिंसा में SIT के हत्थे चढ़ा मोहम्मद शाहनवाज,हत्या समेत कई गंभीर आरोप

इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं, जिन्होंने पार्टी में जमकर सेलिब्रेट किया। अब पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं, जिसमें बॉलीवुड सेलेब मस्ती करते नजर आ रही हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस भी भारत आए हुए हैं और उन्होंने होली सेलिब्रेट किया। निक होली खेलकर काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की है।

एक तस्वीर में प्रिंयका और निक साथ में दिखाई दे रहे हैं और वो कलर में रंगे हुए हैं। वहीं, एक तस्वीर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, कई तस्वीरों में दिख रहा है कि बॉलीवुड सेलेब्स रंग लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें जैकलीन फर्णांडीस, डायना पेंटी आदि शामिल हैं।

2021-22 की संभावित सेना भर्ती रैली का कैलेंडर रक्षा मंत्रालय ने किया जारी

 

Leave a Reply