जन्मदिन पर फैंस को देख इमोशनल हुए सलमान खान, आखों से छलक उठे आंसू

862

नई दिल्ली, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बीते दिन 54 साल के हो चुके हैं। इस खास दिन का इंतज़ार जितना सलमान के करीबी लोगों को होता है, उससे कई ज्यादा उत्साह इनके फैंस के बीच देखने को मिलता है। सलमान का ये जन्मदिन वाकई बेहद खास है क्योंकि इस साल जब सलमान खान अपनी बालकनी में फैंस का शुक्रिया कहने आए तो फैंस को देख उनकी आखों से आंसू छलक उठे।

पत्नी को जिंदा जलाकर की हत्या, कोर्ट ने दी आठ साल की सजा 

सलमान खान के घर के नीचे हमेशा ही उनकी एक झलक देखने के लिए कई लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है, मगर उनके जन्मदिन के खास मौके पर ये भीड़ डबल हो जाती है। सलमान खान भी हर साल अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहने के लिए अपनी बालकनी आते हैं। हाल ही में सलमान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें सलमान अपने फैंस के लिए बालकनी में आए हैं। इस वीडियो के साथ सलमान लिखते हैं, मेरे फैंस को एक बड़ा शुक्रिया।

इसके बाद सोशल मीडिया में सलमान खान की कुछ वीडियोज़ सामने आई हैं, जिनमें वो अपने फैंस को हैलो कहते हुए काफी भावुक नज़र आ रहे हैं। सलमान खान की आखों में आंसू साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। जाहिर है कि सलमान अपने फैंस का प्यार देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए।

सलमान खान ने इस साल अपना जन्मदिन अपनी बहन अर्पिता और अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ मनाया है। इनके अलावा शाम को सलमान ने अपनी दबंग टीम के साथ भी अपनी बर्थडे केक काटा है। आपको बता दें कि सलमान खान की दबंग 3 हाल ही में 20 दिसम्बर को रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म का पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी बेहतरीन रहा है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, अरबाज़ खान और सुदीप किच्चा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

135वां स्थापना दिवस मना रही कांग्रेस बोली,हमारे लिए सबसे पहले देश

 

Leave a Reply