MCD Election: बिधूड़ी के क्षेत्र में AAP का कब्जा, जानें अन्य के नतीजे

212

MCD Election:  दिल्ली नगर निगम चुनाव की तस्वीर अब साफ होने लगी है। अब तक 122 सीटों पर आम आदमी पार्टी और 97 पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है। कांग्रेस के सात और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्ड से जीत हासिल की है।

Home Guard Raitik Parade : कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि रहे CM धामी

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे काफी हद तक जारी हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के क्षेत्र में भी आम आदमी पार्टी ने सेंधमारी की है। सबसे ज्यादा नुकसान नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के क्षेत्र में भाजपा को हुआ है। यहां पांच में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। एक सीट पर ही भाजपा को जीत मिली। वहीं, भाजपा के अन्य विधायकों के क्षेत्र में स्थिति ठीक है। आइए जानते हैं कि किस विधायक के क्षेत्रीय वार्डों में कौन-कौन जीता और अभी कौन आगे है?

1. रामवीर सिंह बिधूड़ी, नेता प्रतिपक्ष, दिल्ली विधानसभा

रामवीर सिंह बिधूड़ी दिल्ली विधानसभा (MCD Election) में नेता प्रतिपक्ष हैं। वो 2020 दिल्ली की बदरपुर सीट से जीते थे। बिधूड़ी के विधानसभा क्षेत्र में पांच वार्ड हैं बदरपुर (वार्ड-180), मोलड़बंद (वार्ड-181), मीठापुर ( वार्ड-182), हरीनगर एक्सटेंशन (वार्ड-183) एवं जैतपुर (वार्ड-184)। महिलाओं के लिए सुरक्षित बदरपुर (वार्ड-180) से भाजपा से वीना, आप से मंजू देवी एवं कांग्रेस से रेनू चौधरी मैदान में हैं। मोलड़बंद (वार्ड-181) से भाजपा से गगन कसाना, आप से हेमचंद गोयल एवं कांग्रेस से राजवीर शर्मा मैदान में हैं। मीठापुर ( वार्ड-182) सीट पर भाजपा से गुड्डी देवी, आप से रीता एवं कांग्रेस से अमीरी देवी मैदान में हैं। हरिनगर एक्सटेंशन से भाजपा से मिथलेश कुमार, आप से निखिल चपराना एवं कांग्रेस से राजेंदर चुनाव लड़ रहे हैं। जैतपुर (वार्ड-184) से भाजपा से रचना मिश्रा, आप से हेमा एवं कांग्रेस से सना फातिमा मैदान में हैं।

वार्ड कौन आगे

वार्ड-180 आप की जीत
वार्ड-181 आप की जीत
वार्ड-182 भाजपा की जीत
वार्ड-183 आप की जीत
वार्ड-184 आप की जीत

2. विजेंद्र गुप्ता, भाजपा विधायक- रोहिणी

विजेंद्र गुप्ता दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। विजेंद्र दिल्ली के उन दो भाजपा विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी। उनके विधानसभा क्षेत्र में तीन वार्ड रोहिणी-F (वार्ड-52), रोहिणी-E (वार्ड-53) एवं रोहिणी-D (वार्ड-54) हैं।

वार्ड कौन आगे

रोहिणी-F (वार्ड-52) भाजपा की जीत
रोहिणी-E (वार्ड-53) भाजपा की जीत
रोहिणी-D (वार्ड-54) भाजपा की जीत

3. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा विधायक- करावल नगर

मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली की करावल नगर से भाजपा के विधायक हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में बिष्ट ने आप के दुर्गेश पाठक को आठ हजार वोटों से हराया था। उनके विधानसभा क्षेत्र में पांच वार्ड श्री राम कालोनी (वार्ड-246), सादतपुर (वार्ड-247), करावल नगर वेस्ट ( वार्ड-248), सोनिया विहार (वार्ड-249) एवं सभापुर (वार्ड-250) हैं।

वार्ड कौन आगे

श्री राम कालोनी (वार्ड-246) आप की जीत
सादतपुर (वार्ड-247) भाजपा की जीत
करावल नगर वेस्ट ( वार्ड-248) भाजपा की जीत
सोनिया विहार (वार्ड-249) भाजपा की जीत
सभापुर (वार्ड-250) भाजपा की जीत

4. अजय महावर, भाजपा विधायक- घोंडा

अजय महावर दिल्ली से भाजपा के आठ विधायकों में से एक हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में वह घोंडा विधानसभा सीट से विजयी हुए थे। इस चुनाव में उन्होंने आप के श्रीदत्त शर्मा को 28 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। महावर के विधानसभा क्षेत्र में चार वार्ड ब्रह्मपुरी (वार्ड-229), भजनपुरा (वार्ड-230), घोंडा (वार्ड-231) और यमुना विहार (वार्ड-232) आते हैं।

वार्ड कौन आगे

ब्रह्मपुरी (वार्ड-229) आप
भजनपुरा (वार्ड-230) आप की जीत
घोंडा (वार्ड-231) भाजपा की जीत
यमुना विहार (वार्ड-232) भाजपा की जीत

जितेन्द्र महाजन
5. जितेंद्र महाजन, भाजपा विधायक- रोहतास नगर

जितेंद्र महाजन दिल्ली भाजपा के विधायक हैं। महाजन 2020 विधानसभा चुनाव में रोहतास नगर सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने इस चुनाव में आप की सरिता सिंह को 13 हजार वोटों से हराया था। महाजन के विधानसभा क्षेत्र में चार वार्ड अशोक नगर (वार्ड-221), राम नगर ईस्ट (वार्ड-222), रोहतास नगर (वार्ड-223) एवं वेलकम कॉलोनी (वार्ड-224) आते हैं।

वार्ड कौन आगे

अशोक नगर (वार्ड-221) भाजपा की जीत
राम नगर ईस्ट (वार्ड-222) भाजपा की जीत
रोहतास नगर (वार्ड-223) आप की जीत
वेलकम कॉलोनी (वार्ड-224) भाजपा की जीत

अनिल बाजपेयी
6. अनिल वाजपेयी, भाजपा विधायक- गांधी नगर

अनिल वाजपेयी 2020 विधानसभा चुनाव (MCD Election) में गांधी नगर सीट से विधायक चुने गए थे। वाजपेयी ने इस चुनाव में आप के नवीन चौधरी को हराकर जीत दर्ज की थी। उन्होंने आप उम्मीदवार को छह हजार वोटों से शिकस्त दी थी। वाजपेयी के विधानसभा क्षेत्र में तीन वार्ड गांधी नगर (वार्ड-212), शास्त्री पार्क (वार्ड-213) एवं आजाद नगर (वार्ड-214) आते हैं।

वार्ड कौन आगे

गांधी नगर (वार्ड-212) भाजपा की जीत
शास्त्री पार्क (वार्ड-213) कांग्रेस की जीत
आजाद नगर (वार्ड-214) भाजपा की जीत

ओम प्रकाश शर्मा
7. ओम प्रकाश शर्मा, भाजपा विधायक- विश्वास नगर

ओम प्रकाश शर्मा 2020 विधानसभा चुनाव (MCD Election) में विश्वास नगर सीट से जीते थे। उन्होंने आप के दीपक सिंघला को 16 हजार वोटों से हराया था। शर्मा 2015 के विधानसभा चुनाव में जीते दो विधायकों में से एक थे। शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में चार वार्ड प्रीत विहार (वार्ड-204), आईपी एक्सटेंशन (वार्ड-205) , आनंद विहार (वार्ड-206) एवं विश्वास नगर (वार्ड-207) आते हैं।

वार्ड कौन आगे

प्रीत विहार (वार्ड-204) भाजपा की जीत
आईपी एक्सटेंशन (वार्ड-205) आप की जीत
आनंद विहार (वार्ड-206) भाजपा की जीत
विश्वास नगर (वार्ड-207) आप की जीत
अभय वर्मा

8. अभय वर्मा, भाजपा विधायक- लक्ष्मी नगर

अभय वर्मा दिल्ली विधानसभा (MCD Election) के आठ भाजपा विधायकों में हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में अभय लक्ष्मी नगर सीट से विधायक चुने गए थे। इस चुनाव में उन्होंने आप के नितिन त्यागी को महज 880 वोटों से हराया था। उनके विधानसभा क्षेत्र में चार वार्ड पांडव नगर (वार्ड-200), ललिता पार्क (वार्ड-201), शकरपुर (वार्ड-202) एवं लक्ष्मी नगर (वार्ड-203) आते हैं।

वार्ड कौन आगे

पांडव नगर (वार्ड-200) भाजपा की जीत
ललिता पार्क (वार्ड-201) आप की जीत
शकरपुर (वार्ड-202) भाजपा की जीत
लक्ष्मी नगर (वार्ड-203) भाजपा की जीत

Uttarakhand Politics : हरिद्वार के कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

Leave a Reply