Gas Crisis : पीएनजी कनेक्शन की मांग दोगुनी, प्रतिदिन 1000+ नए कनेक्शन

60

नई दिल्ली। Gas Crisis : प्राकृतिक गैस की आपूर्ति कर रही कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) को लेकर बड़ा आश्वासन दिया है। कंपनी ने कहा है कि घरेलू पीएनजी और पेट्रोल पंपों पर सीएनजी की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

US KC-135 crash : अमेरिकी विमान KC-135 इराक में क्रैश, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी

दिल्ली में पीएनजी कनेक्शन की मांग दोगुनी (Gas Crisis)

इस बीच, आईजीएल के एक अधिकारी ने बताया कि हालिया माहौल में पीएनजी कनेक्शन के लिए आईजीएल के पास अनुरोध आने के मामले दोगुने हो चुके हैं।

ऐसे में आईजीएल की ओर से प्रतिदिन एक हजार से अधिक नए कनेक्शन लगाए भी जा रहे हैं। आईजीएल के दिल्ली में वर्तमान में 19 लाख से अधिक घरेलू कनेक्शन है।

कॉमर्शियल आपूर्ति में 20% की कटौती

अधिकारी के अनुसार, सरकार के आदेश के अनुसार, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को की जा रही आपूर्ति में 20 प्रतिशत की कटौती की गई है, लेकिन घरों में आपूर्ति निर्बाध रहेगी।

कंपनी ने कहा कि नौ मार्च को जारी प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश के अनुसार, घरेलू पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति को उच्च प्राथमिकता पर रखा गया है।

CNG आपूर्ति में भी नहीं आएगी रुकावट

ऐसे में हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि घर में खाना बनाने के लिए घरेलू पीएनजी तथा सार्वजनिक परिवहन व निजी वाहनों के लिए निर्बाध सीएनजी आपूर्ति के लिए आश्वस्त करते हैं। आईजीएल ने आगे कहा कि उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ है। ग्राहक सेवा हमारे प्रत्येक प्रयास के केंद्र में है।

Gyanesh Kumar : CEC के पद से हटाए जा सकेंगे ज्ञानेश कुमार? 200 से अधिक सांसदों ने नोटिस पर किए हस्ताक्षर

LEAVE A REPLY