Gujarat Election 2022: दूसरे चरण का मतदान जारी, 34.74 फीसद वोटिंग

277

नई दिल्ली। Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा की 93 सीटों पर दूसरे चरण के लिए 1 बजे तक 34.74 फीसद मतदान हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुजरात विधानसभा चुनाव की 93 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 4.75% मतदान हुआ, जबकि 11 बजे तक 19.17 फीसद लोगों ने अपने मताधितकार का इस्तेमाल किया। बता दें कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मतदान किया है। इसके अलावा पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी व आप के सीएम उम्मीदवार ने भी वोट किया।

Lalu Yadav Kidney Transplant: लालू यादव की सर्जरी जारी, दुआएं कर रहा परिवार

14 जिलों की 93 सीटों पर हो रहा मतदान

बता दें कि जिन 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर समेत 14 जिले शामिल हैं। इसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की घाटलोडिया, पटीदार नेता हार्दिक पटेल की वीरमगाम सीट और अल्पेश ठाकोर की गांधीनगर दक्षिण सीट भी शामिल है।

03:00 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Elections 2022 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान और यूसुफ पठान ने किया मतदान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और यूसुफ पठान ने वडोदरा में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने गुजरात की जनता से मतदान की अपील की। इरफान पठान ने मतदान की अपील करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

02:44 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Elections 2022 कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कल हमारे आदिवासी नेता और दांता के विधायक कांति खराड़ी ने चुनाव आयोग से सुरक्षा की मांग करते हुए एक पत्र लिखा था, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया और बाद में उन पर भाजपा के 24 गुंडों ने हमला किया। उन्होंने कहा भाजपा ने गुजरात में भी शराब बांटी, लकिन वहां शराब पर प्रतिबंध है। चुनाव आयोग ने उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की।

02:42 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Elections 2022 में पीएम मोदी के मतदान केंद्र पर पैदल जाने को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

गुजरात चुनाव में वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र तक पीएम मोदी के पैदल चलने को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि मतदान के दिन पीएम मोदी ने वोट डालने के लिए जाते समय ढाई घंटे का रोड शो किया। इसके खिलाफ चुनाव आयोग से अपील करेंगे, ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग स्वेच्छा से दबाव में है।

02:29 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Elections 2022 में संखेड़ा विधानसभा सीट पर दुल्हन ने किया मतदान

गुजरात के संखेड़ा विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है। इस दौरान एक दुल्हन मेघाबेन दर्जी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मेघाबेन ने कालाडिया प्राइमरी स्कूल में मतदान कर लोकतंत्र का पर्व मनाया। मेघाबेन ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ वोट देने आई हूं. इसलिए सभी मतदाता पहले मतदान करें।

02:19 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Elections 2022 सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर सवाल उठाए

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं। ममता बनर्जी ने कहा मतदान के दिन रोड शो की अनुमति नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी वीवीआईपी हैं, वे कुछ भी कर सकते हैं और उन्हें माफ कर दिया जाएगा।

02:09 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Elections 2022 में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस तैनात

गुजरात पुलिस ने आणंद में अंकलाव विधानसभा क्षेत्र के केशवपुरा मतदान केंद्र पर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। बता दें कि यहां मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कथित तौर पर झड़प हुई थी।

02:05 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Elections 2022 के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति ने वोट डाला

गुजरात: नडियाद में एक दिव्यांग व्यक्ति ने गुजरात विधानसभा चुनाव में वोट डाला। अंकित सोनी ने कहा मैंने 20 साल पहले एक दुर्घटना में अपने दोनों हाथ खो दिए थे, लेकिन इस हादसे ने मुझे वोट डालने से कभी नहीं रोका। मैं अब वोट देने के लिए अपने पैरों का इस्तेमाल करता हूं।

01:55 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Elections 2022 के दूसरे चरण में 1 बजे तक 34.74% मतदान हुआ

Gujarat Elections 2022 के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.74% मतदान हुआ।

01:36 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Election 2022 शक्तिसिंह गोहिल बोले- लोग अहमद पटेल को याद कर करेंगे वोट

गुजरात कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने आज वोटिंग से पहले कहा कि इन चुनावों में हम अहमद पटेल की अनुपस्थिति को महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी ने कहा था कि कोई भी अहमद पटेल की जगह नहीं ले सकता है और हम हमेशा उनकी अनुपस्थिति को महसूस करेंगे। गोहिल ने कहा कि लोग इस बार अहमद पटेल को याद कर वोट करेंगे।

01:04 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Vidhansabha Chunav 2022 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर नयन मोंगिया ने डाला वोट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नयन मोंगिया ने वड़ोदरा के एक मतदान केंद्र पर Gujarat Assembly Polls के दूसरे चरण के लिए अपना वोट डाला।

12:50 PM, 05 Dec 2022
इसुदान गढ़वी ने Gujarat Vidhansabha Chunav 2022 में लोगों से की मतदान की अपील

आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने वोटिंग के बाद माीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा मैं लोगों से अपील करता हूं कि मतदान केंद्रों पर जाएं और मतदान करें। आप जिसे चाहें चुन लें लेकिन आप राजनीतिक नेताओं से जवाब तभी मांग पाएंगे जब आप वोट देंगे। मुझे उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी पहले चरण की 89 सीटों में से 51 प्लस और दूसरे चरण में 52 प्लस सीटें जीतेगी।

12:45 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Vidhansabha Chunav 2022 में पीएम मोदी के रोड शो पर ममता ने उठाया सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के वोटिंग के दौरान पैदल जाने को लेकर सवाल उठाया है। ममता बनर्जी ने कहा मतदान के लिए जाते समय चुनाव के दिन रोड शो करना गलत है। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा के लिए चुनाव आयोग का कोई खास नियम है? मतदान के लिए जाते समय रैली की क्या जरूरत थी।

12:39 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Election 2022 में AAP उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने किया मतदान

आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

12:28 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Vidhansabha Chunav 2022 में पीएम मोदी की मां ने डाला वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग (Gujarat Election 2022) जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने रायसन प्राइमरी स्कूल में मतदान किया।

12:15 PM, 05 Dec 2022
Gujarat Vidhansabha Chunav 2022 पीएम मोदी के बारे में बात कर भावुक हुए सोमाभाई मोदी

पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात के बारे में उनके भाई सोमाभाई मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया। वह पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। सोमाभाई मोदी ने कहा 2014 के बाद केंद्र ने जिस तरह का काम किया है, उसे लोग नजरअंदाज नहीं कर सकते। मैंने उनसे (पीएम मोदी) कहा कि वह देश के लिए बहुत काम करते हैं, उन्हें थोड़ा आराम भी करना चाहिए।

National Weather Update: पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

Leave a Reply