Gujarat Election 2022 Voting: गुजरात में 11 बजे तक 19 फीसदी मतदान

290

Gujarat Election 2022 Voting: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। राज्य की 89 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हो गई थी। पहले घंटे में लगभग पांच फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका था, जबकि सुबह 11 बजे तक 18.95 फीसदी मतदान हुआ। कई पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। अभी भी पोलिंग बूथ के बाहर लोग अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पहले चरण में दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र के 19 जिलों में 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में 70 महिलाएं और 339 निर्दलीय हैं। 89 सीटों में से 14 अनुसूचित जनजाति और सात दलितों के लिए आरक्षित हैं।

Afghanistan Blast: अफगानिस्तान में धमाके से 15 लोगों की मौत, 27 घायल

Gujarat Election 2022 Voting Phase 1 LIVE Voting Updates:

01:27 PM, 01 Dec 2022
AAP ने लगाए Gujarat Chunav 2022 में धीमी वोटिंग के आरोप

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया ने कहा कि कतारगाम में जानबूझकर स्लो वोटिंग कराई जा रही है। इटालिया ने कहा कि पूरे प्रदेश मे ओसत 3.5% मतदान हुआ है, लेकिन कतारगाम मे सिर्फ 1.41 प्रतिशत ही हो पाया है।

01:17 PM, 01 Dec 2022
सीएम योगी की Gujarat में रैली

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बायड में एक जनसभा को संबोधित किया। योगी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सरदार वल्लभभाई पटेल और बाबा साहब अंबेडकर का विरोध करती रही। कांग्रेस संकट के समय जनता के साथ खड़ी नहीं रह सकती। AAP हमेशा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती है।

12:59 PM, 01 Dec 2022
Gujarat Election 2022 में 11 बजे तक कहां कितने फीसदी वोटिंग

अमरेली में 19 फीसदी, मोरबी में 22.27 फीसदी, भरूच में 17.57 फीसदी, नर्मदा में 23.73 फीसदी, भावनगर में 18.84 फीसदी और नवसारी में 21.79 फीसदी मतदान हुआ।

12:50 PM, 01 Dec 2022
मोदी के अपमान का जवाब गुजरात की जनता देगी- Amit Shah

अहमदाबाद में एक रोड शो के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जितनी बार गुजरात में प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने अपशब्द का उपयोग किया, उतनी बार जनता ने बैलेट बॉक्स में जवाब दिया है। इस बार भी मोदी के अपमान का जवाब गुजरात की जनता देगी।

12:26 PM, 01 Dec 2022
जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना खिलेगा- मोदी

पीएम ने आगे कहा कि लोकतंत्र में आस्था और अविश्वास आपका विषय है। परिवार के लिए जीना है तो आपकी मर्जी, लेकिन एक बात लिख लीजिए, आप जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल उतना ही खिलेगा।

12:24 PM, 01 Dec 2022
Gujarat Chunav 2022: PM Modi का कांग्रेस पर हमला

पीएम मोदी ने कलोल में एक जनसभा की। मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, मैं गुजरात का बेटा हूं, आपने मुझे जो गुण दिए हैं, गुजरात ने मुझे जो ताकत दी है, जो गुण गुजरात ने मुझे दिए हैं, इन कांग्रेसियों को परेशान कर रहा हूं।

12:10 PM, 01 Dec 2022
AAP प्रत्याशी अल्पेश कथीरिया ने सूरत में डाला वोट

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अल्पेश कथीरिया ने सूरत के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

12:02 PM, 01 Dec 2022
Mansukh Mandaviya ने डाला वोट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भावनगर के हनोल गांव में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

11:53 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Chunav 2022 सुबह 11 बजे तक 19 फीसदी मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022 Voting) के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 18.95 मतदान हो चुका है।

11:16 AM, 01 Dec 2022
पोरबंदर में मतदान केंद्रों के बाहर लाइन

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। कई पोलिंग स्टेशनों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हैं।

11:01 AM, 01 Dec 2022
गुजरात में ऐतिहासिक मतदान हो रहा है: Harsh Sanghavi

गुजरात के गृह मंत्री ने वोट डालने के बाद कहा, आज मैं देख पा रहा हूं कि गुजरात की जनता ने तय कर लिया कि यहां फिर से एक बार बीजेपी की सरकार बनानी है। एक ऐतिहासिक मतदान आज गुजरात के हर कोने में हो रहा है। यहां की जनता गुजरात की हित में चुनाव लड़ रही है।

10:52 AM, 01 Dec 2022
विधानसभा अध्यक्ष ने भी किया मतदान

Gujarat Chunav 2022: गुजरात विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने भुज के रावलवाड़ी प्राथमिक स्कूल में वोट डाला।

10:35 AM, 01 Dec 2022
क्रिकेटर Ravindra Jadeja की अपील

भारतीय टीम के क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने जामनगर के पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया। रवींद्र की पत्नी रिवाबा को भाजपा ने जामनगर नॉर्थ सीट से टिकट दिया है। वोट डालने के बाद रवींद्र ने कहा कि मैं लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।

10:31 AM, 01 Dec 2022
Harsh Sanghavi ने वोट डाला

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सूरत के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

10:18 AM, 01 Dec 2022
अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने बताया क्यों नहीं लड़ा चुनाव

कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने गुजरात चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट न मिलने पर कहा कि वो खुद ही फिलहाल चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी। उन्होंने कहा कि मैं पहले चीजों को समझूंगी और फिर जनता के बीच जाऊंगी।

09:50 AM, 01 Dec 2022
कहां कितने फीसदी मतदान?

सुबह 9 बजे तक अमरेली में 4.68 फीसदी, भरूच में 3.44 फीसदी, भावनगर में 4.13 फीसदी, बोटाड में 4.62 फीसदी, मोरबी में 5.17 फीसदी, नर्मदा में 5.30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

09:44 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Chunav 2022: सुबह 9 बजे तक करीब 5 फीसदी मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 4.92 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

09:43 AM, 01 Dec 2022
मतदान केंद्रों के बाहर लाइन

भरूच में पोलिंग स्टेशन के बाहर वरिष्ठ नागरिक वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए…

09:32 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Vidhan Sabha Chunav: 100 वर्षीय बुजुर्ग ने भी किया मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए हो रहे मतदान में लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। 100 वर्षीय कामुबेन लालाभाई पटेल ने उमरगाम में अपना वोट डाला है।

09:24 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Chunav 2022: फिर भाजपा की सरकार बनेगी- कनुभाई देसाई

गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने कहा कि लोगों ने भाजपा को वोट देने का फैसला किया है। राज्य की जनता को भाजपा पर भरोसा है।

karnataka Murder Case: लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड की ली जान, एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

Leave a Reply