Gujarat Election Result 2022 : इतिहास की सबसे बड़ी जीत की ओर भाजपा

264

अहमदाबाद। Gujarat Election Result 2022  गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को रिकार्ड बहुमत मिला है। कांग्रेस का पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भाजपा 157, कांग्रेस 16, आम आदमी पार्टी 5 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Higher Education Thinking Camp : कार्यक्रम में CM धामी ने किया प्रतिभाग

गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने मंगलवार को बताया कि गुजरात की 182 विधानसभा सीट के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के लिए राज्य में 367 स्थलों पर व्यवस्था की गई है इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Vejalpur Vidhan Sabha से बीजेपी के अमित ठाकेर आगे

गुजरात के वेजलपुर विधानसभा सीट से अमित ठाकेर ने बढ़त बनाए हुई है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस ेक राजेंद्र पटेल और AAP के कल्पेश पटेल से है।

Gujarat Election 2022 में BJP को 22 सीटों पर मिली जीत

चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में भाजपा 22 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 136 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 2 सीट पर जीत दर्ज कर 14 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1, निर्दलीय 2 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

Gujarat Election Result 2022 पर शाह बोले- जनता ने जीत के सारे रिकार्ड तोड़ दिए

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि बीते 2 दशकों में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने गुजरात में विकास के सारे रिकार्ड तोड़ दिए और आज गुजरात की जनता ने बीजेपी को आशीर्वाद दिया है और जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Gujarat Election 2022 में AAP उम्मीदवार इसुदान गढ़वी हारे

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी हार गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस के विक्रम माडम को भी हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट पर बीजेपी के मौलू बेरा ने कब्जा जमाया है।

How’s The JOSH Gujarat, गृह मंत्री हर्ष संघवी ने किया ट्वीट

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के रुझानों में बीजेपी को रिकार्ड सीटों से जीत मिलती हुई दिख रही है। बीजेपी को मिल रही ऐतिहासिक जीत को देखते हुए गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट कर पूछा है- Hows The Josh Guajrat.

Gujarat Election Result 2022 के ताजा रुधान

भाजपा-157
कांग्रेस 17
आप-5
अन्य- 3

Gujarat में 12 दिसंबर को शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल

गुजरात में 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे भूपेंद्रभाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने यह जानकारी दी।

Gujarat Election Result 2022 पर भूपेंद्र पटेल बोले- बीजेपी पर जनता ने दिखाया अटूट विश्वास

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के रुझानों पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है। यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है।

Gujarat Election Result 2022 में BJP ने पहली बार इस सीट पर खोला खाता

Gujarat Assembly Election 2022 में बोरसद विधानसभा सीट से बीजेपी के रमन सोलंकी ने जीत हासिल कर ली है। उनका मुकाबला कांग्रेस के राजेंद्रसिंह परमार और आप के मनीष पटेल से था। भाजपा ने बोरसद सीट पहली बार जीती है।

Gujarat Election Result 2022 में मोदी से आगे निकले ‘भूपेंद्र’

Gujarat Vidhan Sabha Election Result 2022 में अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भूपेंद्र पटेल आगे निकल गए हैं। सीटों के लिहाज से भाजपा अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त करने की ओर अग्रसर है।

गुजरात चुनाव 2022 के ताजा रुझान

भाजपा-156 सीटों पर आगे
कांग्रेस-18 सीटों पर आगे
आम आदमी पार्टी- 5 सीटों पर आगे
अन्य- 3 सीटों पर आगे

Gujarat Election Result 2022: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया, हार्दिक विरमगाम से जीते
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से, विरमगाम सीट से हार्दिक पटेल, जेतपुर सीट से जयेश रादडिया, वाघोडिया सीट पर धर्मेन्द्रसिंह वाघेला और कतारगाम सीट पर विनोद मोरडिया ने जीत दर्ज की है।

Gujarat Election Result 2022 पर PM Modi ने भूपेंद्र पटेल को दी बधाई

Gujarat Assembly Election Result 2022 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जीत की बधाई दी है। पटेल एक बार फिर गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभालेंगे।

Gujarat Election Result 2022 से उत्साहित सीएम ने मनाया जश्न

गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझानों से उत्साहित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा अभी तक 2 सीटों पर जीत हासिल कर 151 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया से 1,07,960 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों से जनता ने कांग्रेस को दिया जवाब- हर्ष संघवी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि कई सालों से विपक्ष ने गुजरात की धरती और लोगों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज फिर से जनता ने ये प्रमाण पत्र दे दिया है कि गुजरात की जनता और भाजपा विश्व की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है। इस चुनाव में भी विपक्ष ने मेरी इस धरती को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और जनता ने जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों का जनादेश ये स्पष्ट करता है कि यहां गुजरात और देश को तोड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।

Gujarat Chunav Result 2022 में भाजपा का जलवा बरकार

Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result 2022 के ताजा रुझान के मुताबिक, भाजपा 155 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 18, आप 6 और अन्य 3 तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने दो सीटें जीत ली हैं।

Gujarat Election Result 2022 में AAP ने चौंकाया

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को अभी तक करीब 52 फीसद वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस को 27 और आम आदमी पार्टी को करीब 13 फीसद वोट मिले हैं। आप ने सभी को चौंकाया है।

Gujarat Election 2022 में रिकार्ड जीत की ओर बीजेपी

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी रिकार्ड सीटों के साथ जीतने की ओर अग्रसर है। पार्टी की नजरें 1985 में कांग्रेस की ओर से जीती गई 149 सीटों के रिकार्ड पर भी टिकी हुई है।

Gujarat Election Result 2022 पर हरदीप सिंह पुरी बोले- यह पूरे देश के लिए माडल है

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह व्यापक रूप से अपेक्षित था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीजेपी जिस तरह के विकास-आधारित कार्य कर रही है, यह उसकी वास्तविक अभिव्यक्ति है। यह पूरे देश के लिए एक मॉडल है।

Gujarat Election Result 2022 में मोरबी में BJP का क्लीन स्वीप

Gujarat Election Result 2022 के रुझान आने जारी है। ताजा मिले रुझान के मुताबिक, मोरबी में BJP क्लीन स्वीप करती हुई नजर आती है। यहां की सभी तीन सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

Gujarat Chunav Result 2022 का ताजा रुझान

भाजपा- 152 सीटों पर आगे
कांग्रेस- 20 सीटों पर आगे
आप- 6 सीटों पर आगे
अन्य- 4 सीटों पर आगे

Winter session 2022: कोविड से जान गंवाने वालों के परिजन को 50000 मुआवजा

Leave a Reply