Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज

219

Maharashtra Crisis:  महाराष्ट्र की सियासत में छाए संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, तत्काल कोई फैसला नहीं हो सका, इसके बावजूद बागी विधायकों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुवाहाटी पहुंचे 16 विधायकों की अयोग्यता को लेकर डिप्टी स्पीकर की ओर से दिए गए नोटिस पर 12 जुलाई तक कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। जमीन घोटाले मामले में राउत को ईडी ने आज तलब किया है।

अल्मोड़ा के वरिष्ठ व्यापारी देवी लाल वर्मा का निधन

01:19 PM, 28-JUN-2022
सीएम उद्धव ठाकरे ने बुलाई कैबिनेट बैठक

महाराष्ट्र में सियासी संकट (Maharashtra Crisis) के बीच मुंख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 2:30 बजे से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, सीएम उद्धव और डिप्टी सीएम अजित पवार इस बैठक में वर्चुअली हिस्सा लेंगे।

12:49 PM, 28-JUN-2022
शिंदे गुट का भी पोस्टर से जवाब

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की ओर से बागी विधायकों के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों का जवाब पोस्टर से दिया गया है। शिंदे गुट की ओर से गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू के रास्ते पर पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है। गर्व से कहो हम हिंदू हैं। शिंदे साहब हम आपके साथ हैं।

12:43 PM, 28-JUN-2022
गुवाहाटी में बागी विधायकों के खिलाफ लगाए गए पोस्टर

शिवसेना के बागी विधायकों के खिलाफ मंगलवार को राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने पोस्टर वार किया। गुवाहाटी में बागी विधायकों के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इनमें लिखा था, सारा देश देख रहा है, गुवाहाटी में छुपे गद्दारों को…

12:15 PM, 28-JUN-2022
शिंदे गुट के संभावित मंत्री

एकनाथ शिंदे
दादा भुसे
अब्दुल सत्तार
दीपक केसरकर
गुलाबराव पाटील
राजेन्द्र पाटील
बच्चू काडू
संदीपन भूमरे
प्रकाश आबिदकर
उदय सामंत
संजय रैमुलकर
शंभुराज देसाई
संजय शिरसाट

12:08 PM, 28-JUN-2022
फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना

महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज (Maharashtra Crisis) हो गई है। इस बीच खबर है कि भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

12:03 PM, 28-JUN-2022
आज शिवसैनिकों से मिलेंगे आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र में छाए सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे आज शिवसैनिकों से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि आदित्य ठाकरे शाम साढ़े छह बजे शिवसैनिकों से मुलाकात कर सकते हैं।

12:00 PM, 28-JUN-2022
संजय राउत ने ईडी से मांगा समय

एक जमीन घोटाले में ईडी का समन आने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने जांच एजेंसी से समय मांगा है। दरअसल, ईडी ने संजय राउत को सोमवार को समन भेजा था। उन्हें पूछताछ के लिए आज ईडी कार्यालय में तलब किया गया था। हालांकि, संजय राउत की ओर से ईडी कार्यालय में वकील को पेश किया गया। बताया जा रहा है कि वह पूछताछ के लिए आगे की तारीख की मांग करेंगे।

11:44 AM, 28-JUN-2022
उद्धव ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 2.30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। वहीं बागी एकनाथ शिंदे को भाजपा डिप्टी सीएम बना सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शिंदे गुट के आठ विधायकों को कैबिनेट मंत्री और पांच को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

10:48 AM, 28-JUN-2022
भाजपा ने शुरू की सरकार बनाने की कवायद

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल- पुथल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाजपा और शिंदे गुट मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हालांकि, अभी मंत्री पद को लेकर मंथन चल रहा है। शिंदे गुट से आठ विधायक कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। वहीं पांच राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं।

10:33 AM, 28-JUN-2022
बागी विधायकों को आराम करने का आदेश- संजय राउत

डिप्टी स्पीकर द्वारा शिवसेना के बागी विधायकों को भेजे गए नोटिस और सुप्रीम कोर्ट द्वारा 11 जुलाई तक लगाई गई रोक पर शिवेसना नेता संजय राउत ने पलटवार किया है। संजय राउत ने कहा, गुवाहाटी जा चुके विधायकों के लिए महाराष्ट्र में कोई काम नहीं है। उनके लिए वहां पर 11 जुलाई तक आराम करने का आदेश दिया गया है।

10:16 AM, 28-JUN-2022
भाजपा ने महाराष्ट्र को 3 टुकड़ों में बांटने की रची साजिश: सामना में दावा

शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक बार फिर भाजपा पर हमला किया गया है। सामना में दावा किया गया है कि बीजेपी महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की साजिश रच रही है। शिवसेना ने लिखा, दिल्ली में बैठे भाजपाई नेताओं ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की खतरनाक साजिश रची है। यह अखंड महाराष्ट्र को तबाह करने का दांव है। शिवसेना ने कहा, जो सरकार के पक्ष में खड़े हैं, उन लोगों को ईडी की फांस में फंसाकर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

09:14 AM, 28-JUN-2022
राउत ने फिर साधा बागी विधायकों पर निशाना

संजय राउत ने अपने ट्विटर हैंडल पर बागी विधायकों का बिना नाम लेते हुए लिखा, ‘जहालत’ एक किस्म की मौत है, और जाहिल लोग चलती फिरती लाशें हैं। इससे पहले भी संजय राउत ने बागी विधायकों को ‘जिंदा लाश’ कहकर संबोधित किया था। उन्होंने कहा था, गुवाहाटी में वो 40 लोग जिंदा लाश हैं, उनकी आत्मा मर चुकी है। उनके इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था।

09:09 AM, 28-JUN-2022
एक और विधायक शिंदे गुट में हो सकता है शामिल

महाराष्ट्र संकट पर सुप्रीम सुनवाई के एक दिन बाद खबर है कि उद्धव खेमे का एक और विधायक शिंदे गुट में शामिल हो सकता है। हालांकि, अभी विधायक का नाम सामने नहीं आया है। बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के विधायकों को भेजे गए नोटिस पर 12 जुलाई तक की रोक लगा दी है।

09:05 AM, 28-JUN-2022
राज्यपाल ने उद्धव सरकार को लिखी चिट्ठी

राज्य में छाए सियासी संकट (Maharashtra Crisis) के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र सरकार को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में 22 से 24 जून तक मंजूर की गई फाइलों व आदेशों की जानकारी मांगी गई है। राज्यपाल की ओर से यह चिट्ठी विपक्षी नेता प्रवीण दारेकर की शिकायत के बाद लिखी गई है। इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने जल्दबाजी में आदेश पास किए।

08:47 AM, 28-JUN-2022
महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज, दिल्ली रवाना हुए फडणवीस

ईडी ने सोमवार को संजय राउत को समन भेजा था। उन्हें आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, ईडी प्रतीक राउत और पात्रा चॉल भूमि घोटाले में राउत से पूछताछ करेगी। यह मामला 2007 का है। तब महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार थी। मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख थे। हालांकि, संजय राउत ने ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर दिया है।

CM meets Water Power Minister: CM धामी ने जलशक्ति मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply