Maharashtra Political Crisis: सियासी संकट पर थोड़ी देर में होगी कैबिनेट की बैठक

232

नई दिल्ली। Maharashtra Political Crisis:  महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार पर सियासी संकट गहराता जा रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने राज्य के सियासी हालात के बीच ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है’। बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के 34 विधायकों और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी पहुंच गए हैं। सभी बागी विधायकों को रैडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया है। इस दौरान होटल के बाहर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। हालांकि, इस बीच महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक 1 बजे होगी। साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ की मौजूदगी में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में 43 विधायक मौजूद रहेंगे।

Maharashtra Political Crisis: सियासी संकट से शरद पवार ने झाड़ा पल्ला

12:25 PM, 22 Jun 2022
अशोक गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कल्पना कीजिए अगर हमारी सरकार को विदेशी मुल्क गिराने लग जाएं, तो देश का क्या होगा। आज ये लोग (भाजपा) हार्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। 10 करोड़, 20 करोड़, 30 करोड़ जितना भी पैसा देकर अपनी तरफ कर रहे हैं, मजाक बना रखा है।

12:19 PM, 22 Jun 2022
छगन भुजबल ने दिया बयान

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने सियासी संकट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा मध्यावधि चुनाव को लेकर अभी तक कोई बात नहीं हुई है। इस मैं क्या कह सकता हूं?

12:16 PM, 22 Jun 2022
वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे NCP नेता

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले और रामराजे निंबालकर भी मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे।

12:03 PM, 22 Jun 2022
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने दिया बयान

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने अपनी पार्टी को भाजपा के साथ रिश्ते शुरू करने की नसीहत दी है। प्रताप ने कहा कि शिवसेना को भाजपा के साथ मिलकर काम करना चाहिए। बता दें कि सरनाइक ठाणे के ओवाला-माजीवाड़ा सीट से विधायक हैं।

12:01 PM, 22 Jun 2022
वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे शरद पवार

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट (Maharashtra Political Crisis) के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे। बता दें कि राज्य के होम मिनिस्टर दिलीप वलसे पाटिल, मंत्री जयंत पाटिल और बालासाहेब पाटिल ने आज सुबह उनसे उनके आवास पर मुलाकात की थी।

शिवसेना नेता संजय राउत ने दिए विधानसभा भंग करने के संकेत

शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने राज्य के सियासी हालात के बीच ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है।

अधीर रंजन चौधरी ने साधा भाजपा पर निशाना

महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर अधीर रंजन चौधरी ने बयान दिया। उन्होंने कहा भाजपा का लक्ष्य पूरे भारत पर कब्जा करना है। यदि कोई विरोधी दल उनके खिलाफ बोलता है, तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करते हैं। वे एक विरोध मुक्त भारत के निर्माण की राह पर चल रहे हैं। पहले उन्होंने कहा कांग्रेस मुक्त भारत, अब उन्होंने इसे विपक्ष मुक्त में बदल दिया है।

11:15 AM, 22 Jun 2022
कोरोना पाजिटिव हुए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। उनको कोरोना के हल्के लक्षण हैं।

11:11 AM, 22 Jun 2022
बालासाहेब थोरात के आवास पहुंचे कमलनाथ

महाराष्ट्र में सियासी संकट (Maharashtra Political Crisis) के बीच राज्य कांग्रेस के पर्यवेक्षक कमलनाथ मुंबई पहुंच गए हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और पार्टी नेता बालासाहेब थोरात के आवास पर पहुंचे हैं।

Doval on Agnipath: अग्निपथ योजना को लेकर पहली बार सामने आए डोभाल

 

 

 

 

Leave a Reply