14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है ‘मकर संक्रांति’ का पर्व

858

नई दिल्ली, Makar Sankranti 2020 Wishes & Images: ये त्योहार हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन साल 2020 में ‘मकर संक्रांति’ का पर्व 15 तारीख को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का योग बनता है। जब सूर्य गोचरवश भ्रमण करते हुए मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब इसे मकर-संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति हिंदू समुदाय के बड़े त्योहारों में से एक है।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कॉलेज परिसरों में मोबाइल फोन प्रतिबंधित करने के बयान का छात्र संगठनों ने विरोध

देश में इस त्योहार को कई रूप में मनाया जाता है

यह पर्व लोहड़ी के एक दिन बाद मनाया जाता है। देश में इस त्योहार को कई रूप में मनाया जाता है जैसे बिहार में इसे खिचड़ी, तमिलनाडु में पोंगल, असम में बिहू कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन सुबह स्नान कर के सूर्य उपासना का काफी महत्व होता है।

इसके अलावा इस दिन दान में खिचड़ी और तिल गुड़ देने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है। और सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रांति के दिन लोग अपने करीबियों को विश भी करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे मैसेजेस बता रहे हैं जो आप अपने दोस्तों, परिजनों आदि को Makar Sankranti 2018 के मौके पर Whatsapp, SMS कर सकते हैं।

पल-पल सुनहरे फूल खिले,

कभी ना हो कांटों का सामना!

ज़िंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,

संक्रांति पर हमारी यही शुभकामना!

Nirbhaya case : फांसी पर चढऩे जा रहे निर्भया के गुनहगारों को गरुड़ पुराण सुनाने की तैयारी

 

Leave a Reply