उत्तर भारत में कोहरे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित, देरी से चल रहीं दिल्ली आने-जाने वाली 21 ट्रेनें

896

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण शुक्रवार को दिल्ली आने-जाने वाली 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण दिल्ली आने-जाने वाली कम से कम 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 21 ट्रेनें दो से छह घंटे की देरी से चल रही हैं।

Salman Khan Birthday: बर्थडे सेलिब्रेट करने पाली हिल्स पहुंचे सलमान खान, ये है वजह

रेलवे अधिकारी के मुताबिक कई ट्रेनें फिलहाल देरी से चल रही है। जबलपुर-नई दिल्ली महाकौशल एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस चार घंटे और कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से, जो पहले तीन घंटे और 30 मिनट से अधिक समय से पीछे चल रही थी।जबकि मालदा -नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे 45 मिनट से अधिक की देरी से चल रही है।

देरी से चल रही 21 ट्रेनों की सूची:

1. कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस(15707)- 3.30 घंटे देरी से

2. मालदा-नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस(13483)- 3.45 घंटे देरी से

3. पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस(12801)- 3.30 घंटे देरी से

4. गया-नई दिल्ली महाबोधी एतक्सप्रेस(12397)- 3.30 घंटे देरी से

5. दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति(12565)- 2.30 घंटे देरी से

6. गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस(12555)- 2.15 घंटे देरी से

7. कानपुर-भिवानी कालंदी एक्सप्रेस(14723)- 2 घंटे देरी से

8. दंरभंगा-नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस(15955)- 3 घंटे देरी से

9. बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस(12553)- 2.30 घंटे देरी से

10. रीवा-आनंदविहार रीवा एक्सप्रेस(12427)- 4.15 घंटे देरी से

11. हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस(12381)- 2 घंटे देरी से

12. भागलपुर-नई दिल्ली विक्रमशिला एक्सप्रेस(12367)- 2 घंटे देरी से

13. रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस(12453)- 3.15 घंटे देरी से

14. हैदराबाद-निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस(12721)- 2 घंटे देरी से

15. मुंबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस(11057)- 2.15 घंटे देरी से

16. अम्बेडकरनगर-कटरा मालवा एक्सप्रेस(12919)- 2 घंटे देरी से

17. जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस(22181)- 2.45 घंटे देरी से

18. चेन्नई-नई दिल्ली जी.टी. एक्सप्रेस(12615)- 2 घंटे देरी से

19. चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस(12621)- 2.15 घंटे देरी से

20. जबलपुर-नई दिल्ली महाकौशल एक्सप्रेस(12189)- 6 घंटे देरी से

21. राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस(12391)- 2.30 घंटे देरी से

कजाकिस्‍तान में 100 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश, 14 मरे

Leave a Reply