Children Day 2019: बाल दिवस के अवसर पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बच्चों को दिए ये मंत्र

886

नई दिल्ली, Children Day 2019: देशभर में आज यानी 14 नवंबर को बाल दिवस (Children Day) मनाया जा रहा है। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर इस दिन को मनाया जाता है। इस खास मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजली अर्पित की

इस मौके पर चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर अधिकारियों ने श्रद्धांजली अर्पित की। इस क्रम में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजली अर्पित की। बाल दिवस के मौके पर उन्होंने स्कलों में बच्चों से मुलाकात की। बच्चों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति हमेशा से लगाव रहा है। वह हमेशा बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि डियर बच्चों आप सभी राष्ट्र के भविष्य हैं। इसलिए यह जरुरी है कि आप हमेशा भारतीय मूल्य, हमारी महान विरासत, संस्कृति और हमारे देश की परंपराओं को समझने का प्रयास करें। इस बाल दिवस पर आप सभी को मनुष्यों के साथ आदर और करुणा के साथ व्यवहार करना भी सीखना चाहिए

Leave a Reply