पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना

951

नई दिल्ली। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के अन्य कई राज्यों में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। वहीं महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश की खबर है। इसके चलते सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिम मध्य प्रदेश समेत कई हिस्सों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। ऐसे में पारा गिर सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय सचिव एच राजा समेत 311 पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

स्काइमेट के अनुसार

पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना है। स्काइमेट के अनुसार इलाकों में बुधवार को ही बारिश की गतिविधियां शुरू हो गईं है। यूपी में साल के पहले दिन बुधवार को खिली धूप शीतलहर के प्रकोप से राहत नहीं दे सकी। प्रदेश में जानलेवा ठंड से 31 लोगों की जान चली गई। हालांकि, कुछ स्थानों पर पारे में मामूली उछाल दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पारा और गिरेगा। बारिश की भी संभावना है।

भोपाल में नए साल का पहला दिन कोहरे से घिरा रहा। कड़ाके की ठंड के साथ शुरू हुई सुबह तो शाम तक हल्की धूप ही दिखाई दी। इधर, मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल सहित प्रदेश के 12 जिलों में हल्की बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई है। दिल्ली, बिहार और झारखंड में भी हल्की बारिश की भी संभावना है।

आगामी 24 घंटे के दौरान भोपाल व उज्जैन संभाग में हल्का कोहरा छाया रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे के दौरान भोपाल व उज्जैन संभाग में हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं ग्वालियर, चंबल व सागर संभागों में शीतल दिन व तीव्र शीतल दिन रहने की संभावना है। सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभागों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सागर, रीवा एवं शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में रिकॉर्ड किया गया।

साल के पहले दिन यानी बुधवार को खिली धूप शीतलहर के प्रकोप से राहत नहीं दे सकी। हालांकि कुछ स्थानों पर पारे में मामूली उछाल दर्ज किया गया। प्रदेश में जानलेवा हो रह ठंड के कारण बुधवार को 31 लोगों की जान चली गई। मंगलवार रात सोनभद्र में बूंदाबांदी ने धड़कनें फिर से बढ़ा दी। वहीं बुधवार को कई दिनों के बाद धूप निकली। इस गुनगुनी धूप ने नए साल की मस्ती में रंग भर दिया। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी पारा फिर गिरेगा। बारिश की भी संभावना है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

Ludo: राजकुमार राव का ऐसा रूप देख आप भी हो जाएंगे हैरान, शेयर किया अपनी फिल्म का लुक

Leave a Reply