Parliament Session 2022: लोकसभा में 129 फीसद हुआ काम

298

नई दिल्ली। Parliament Session 2022:  संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session 2022) की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। बजट सत्र का समापन होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने पत्रकारों को संबोधित किया है। उन्होंने संसद के बजट सत्र के दौरान हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

Journalist Assault Case: सलमान खान को हाई कोर्ट से राहत, मजिस्ट्रेट कोर्ट के समन पर लगी रोक

13 विधेयक हुए पास

ओम बिड़ला ने बताया कि इस सत्र में सभी सदस्यों ने देर रात तक बैठकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया। कुल 13 विधेयक पारित हुए हैं, पांच विषयों पर अनुदान मांगों पर चर्चा हुई। बिड़ला ने बताया कि बजट पर भी चर्चा की गई है। हम कोशिश करते हैं कि सदन निर्वाह रूप से चले क्योंकि ये देश की सर्वोच्च संस्था है।

सभी विधानमंडल की कार्यवाही को एक पटल पर लाएंगे

बिड़ला ने बताया कि साल 2023 तक हम देश की सभी विधानमंडल की कार्यवाही को एक पटल पर ला देंगे। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक वर्ष की सारी कार्यवाही आपको मिल जाए। हमें सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखना चाहिए।

129 फीसद हुआ काम

स्पीकर ने बताया कि 17वीं लोकसभा के 8वें सत्र में में 129 फीसद काम हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और कुल 27 बैठकें हुईं। बैठकें लगभग 177 घंटे 50 मिनट तक चलीं। सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को केंद्रीय कक्ष में संबोधित किया।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर 2 से 4 फरवरी और 7 फरवरी को चर्चा हुई। 15 घंटे 13 मिनट की कुल चर्चा के बाद धन्यवाद प्रस्ताव 7 फरवरी को ध्वनि मत से पारित हुआ।

1 फरवरी को पेश हुआ था बजट

एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2022-2023 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया था। बजट पर 7 फरवरी से 10 फरवरी 15 घंटे 35 मिनट तक चर्चा हुई। बिड़ला ने कहा कि इस सत्र में मतदान के बाद पूरक अनुदान मांगों और अनुदान की अतिरिक्त मांगों को भी पारित किया गया।

CM dhami meets Rajnath Singh:  मुख्यमंत्री धामी ने की राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply