Sidhu Moose Wala Dead: सिटिंग जज करेंगे हत्या की जांच

317

Sidhu Moose Wala Dead:  पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वारदात के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। वहीं गायक की सुरक्षा घटाने पर आप सरकार बैकफुट पर आ गई है।

UPSC CSE 2021: सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

सिद्धू मूसेवाला की मौत (Sidhu Moose Wala Dead) की जांच के मामले में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने प्रधान सचिव को लिखा कि उन्हें उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में मामले की जांच कराने के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पंजाब के मुख्यमंत्री के अनुरोध से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस मामले को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा जांच के लिए मुख्य न्यायाधीश के सामने रखें।

दिल्ली में केजरीवाल आवास के पास प्रदर्शन

दिल्ली कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया और आम आदमी पार्टी पर पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सहित प्रदर्शनकारियों ने सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर से केजरीवाल के आवास की ओर मार्च किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

पंजाब कांग्रेस निकालेगी शांति मार्च

मानसा में अपने नेता की हत्या के बाद से पंजाब कांग्रेस में आक्रोश है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए मानसा अस्पताल से गुरुद्वारा साहिब तक शाम 6 बजे शांति मार्च निकाला जाएगा।

मानसा के होटल में दिखे संदिग्ध नौजवान

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस को एक लीड मिली है। मानसा के एक होटल में कुछ संदिग्ध नौजवान देखे गए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।

सरकार के गलत फैसले से गई मूसेवाला की जान: सुखबीर

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने का गलत फैसला नहीं लिया होता, तो वह बच जाते। अकाली दल ने इस मामले में केंद्रीय स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की।

पंजाब भाजपा प्रमुख राज्यपाल से मिले

पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी कुमार शर्मा ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है, तब से अराजकता है। सीएम मान सरकार नहीं चला रहे हैं। यह अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा की कठपुतली है जो न तो पंजाब को जानते हैं और न ही इसकी संवेदनशीलता। हम मांग करते हैं कि इस सरकार को बर्खास्त किया जाए।

तिहाड़ जेल से जुड़े मूसेवाला की हत्या के तार

सूत्रों के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की मौत की साजिश का संबंध दिल्ली की तिहाड़ जेल से हो सकता है। इस सिलसिले में जेल से एक फोन नंबर मिला है। कुछ दिन पहले शाहरुख नाम के एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह गैंगस्टर गोल्डी बरार के साथ संवाद करने के लिए एक मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहा था। लॉरेंस बिश्नोई, उसके सहयोगियों, काला जठेड़ी और काला राणा से दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ द्वारा मूसेवाला की हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

बैकफुट पर आए डीजीपी

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद डीजीपी वीके भावरा ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया है। डीजीपी ने कहा कि मैं मूसेवाला के कत्ल की सख्त शब्दों में निंदा करता हूं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार करके परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। मैंने कभी मूसेवाला को गैंगस्टर नहीं कहा। सोशल मीडिया पर कल से लगातार इस तरह के दावे किए जा रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस कत्ल की जिम्मेदारी ली है। जांच में कत्ल के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मीडिया के एक हिस्से ने उनका गलत हवाला दिया। मेरे दिल में सिद्धू मूसेवाला के लिए बहुत सम्मान है।

हिमाचल के सीएम ने हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

सिद्धू मूसेवाला की मौत (Sidhu Moose Wala Dead) को हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ठाकुर ने कहा कि पंजाब में घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। एक दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। एक तंत्र विकसित किया गया है और एक समिति व्यक्तियों के लिए सुरक्षा खतरे की समीक्षा करती है। उसी के आधार पर सुरक्षा दी जाती है। यह राजनीतिक फैसला नहीं होना चाहिए।

मूसेवाला की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के खिलाफ सोमवार को चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक लुबना के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सेक्टर 39 स्थित कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने युवा कांग्रेस के नेताओं को रोक लिया और पकड़कर सेक्टर 39 के थाने ले आई। करीब 15 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। दीपक लुबाना ने आरोप लगाया कि आप सरकार लोगों की रक्षा करने में नाकाम है।

सुरक्षा घटाने के फैसले की जांच के आदेश

मूसेवाला हत्याकांड पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मान ने कहा कि पंजाब सरकार जांच में पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने डीजीपी के बयान पर भी स्पष्टीकरण मांगा है। सुरक्षा घटाने के फैसले पर भी मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।

Pandavashera Trek : रुद्रप्रयाग के पांडवशेरा ट्रैक पर सात ट्रैकरों का दल लापता

 

Leave a Reply