अल्मोड़ा की बहनों ने फौजी भाईयों की कलाई में बांधी राखी

1693

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से कैंट में स्थित गोरखा हाॅल में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने फौजी भाईयों को राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं फौजी भाईयों ने संस्था की बहनों को सुरक्षा का वचन देते हुए उपहार दिये।

रक्षा बंधन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कहा कि उन्हें भारत की सेनाओं पर गर्व है। देश की सीमाओं पर तैनात जवानों की बदौलत देश में रहने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित है। कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कर्नल हर्ष मिश्रा को राखी बांधी। वहीं संस्था की अन्य बहनों ने भी वहां मौजूद फौजी भाईयों की कलाई में राखी बांधी और देश की रक्षा में हमेशा तत्पर रहने का वचन लिया।

संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि संस्था की ओर से 800 राखियां पूर्व में देश की रक्षा में तैनात जवानों को भेजी जा चुकी हैं। यह राखियां उन जवानों को भेजी गई हैं जो देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात हैं। कार्यक्रम में संस्था की महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार फौजी भाईयों को तिलक लगाकर आरती उतारी वहीं उनकी कलाई में राखी बांध कर मुंह मीठा किया। फौजी भाईयों ने भी संस्था की बहिनों को देश की रक्षा का वचन देते हुए उपहार दिये।

कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव पुष्पा सती ने किया। कार्यक्रम में कर्नल हर्ष मिश्रा नमिता मिश्रा, मेजर राठी, शांति साह, कल्पना जोशी, रीता जोशी, मंजू अग्रवाल, अनीता रावत, चंद्रा अग्रवाल, राधिका जोशी, दीपा जोशी, आशा कर्नाटक, गीता साह, अनुराधा अग्रवाल, अदिति पांडे, आशा पंत, रमा जोशी, धना साही, मंजू रावत, आरती साह, प्रीति साह, भावना मठपाल तथा पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल सहित सैकड़ों सिक्ख रेजीमेंट के फौजी भाई मौजूद रहे।

 

Leave a Reply