राहुल गांधी की ओर से अभी नहीं मिली हरी झंडी इस बीच भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के भी करीब आने की खबरें मीडिया में तैरने लगी हैं। कहा जा रहा है कि जिस तरह से कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्ष एकजुट हुआ और कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) ने सरकार बनाई, इससे दिल्ली में भी कांग्रेस-‘आप’ में समझौते की गुंजाइश बनने लगी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से अभी कांग्रेस-‘आप’ गठबंधन को हरी झंडी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों 24 मई को कांग्रेस और ‘आप’ में इस विषय को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष में अनौपचारिक बातचीत भी हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस और ‘आप’ में गठबंधन को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद ‘आप’ की ओर से भी गठबंधन की संभावनाओं को लेकर कांग्रेस के साथ कोशिश हुई है। बताया जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में सीटों के बंटवारे पर भी बात हुई, जिसमें ‘आप’ ने 5 सीट खुद रखने और 2 सीट कांग्रेस को देने का प्रस्ताव दिया है। इसके पीछे बताया जा रहा है कि कांग्रेस के मुकाबले दिल्ली में ‘आप’ का वोट फीसद बहुत ज्यादा है।]]>
Bollywood
Poonam Pandey : जिंदा हैं पूनम पांडे, बताया क्यों फैलाई थी...
नई दिल्ली। Poonam Pandey : शुक्रवार को एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की ख़बर ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी। इंस्टाग्राम अकाउंट पर...
Business
Hemkund Sahib Dham 2023 : हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा 20...
ऋषिकेश: Hemkund Sahib Dham 2023 श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा 20 मई से शुरू हो रही है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib...
Gadgets
Sports
National Sports Awards : मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए...
National Sports Awards : मंगलवार (9 जनवरी) को भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन...
Health
Benefits of drinking hot water: सुबह सुबह गर्म पानी पीने के...
Benefits of drinking hot water: अक्सर लोग कहते है कि सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए पर क्या आप जानते है ऐसा...