करवा चौथ आज : शाम 7.58 बजे चंद्रोदय के बाद सुर्ख लाल रंग और चमचमाते उपहारों से सजेगा करवाचौथ

2445

वाराणसी। कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाने वाला अखंड सौभाग्य कामना का व्रत पर्व करवा चौथ इस बार 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। चतुर्थी तिथि 17 की भोर 5.21 बजे लग कर 18 की भोर 5.29 बजे तक रहेगी। चंद्रोदय शाम 7.58 बजे हो रहा है, इसी समय चंद्र को अर्घ्‍य दान किया जाएगा।

आगरा में अराजकता : वेतन मांग रहे कर्मचारियों पर फैक्ट्री मालिक ने करवाई फायरिंग, एक घायल

करवा चौथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सुहागिन महिलाएं बहुत धूम से मनाती हैं। यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है और यह इस बार 17 अक्टूबर को है। किसी भी आयु की विवाहित महिलाएं हो, वह करवा चौथ में चाहती है कि सबसे सुंदर वही दिखे।

करवा चौथ में प्लास्टिक से बनी सजावटी वस्तुएं नहीं दिखाएंगी

इस बार करवा चौथ में प्लास्टिक से बनी सजावटी वस्तुएं नहीं दिखाएंगी। इस बार स्टील और कागज का इस्तेमाल किया गया है। महामंडल नगर में सालों से सजावटी सामान का व्यापार करने वाले दिनेश अग्रवाल और नीलिमा अग्रवाल ने बताया कि इस बार कलात्मक एवं परंपरागत लुक ली हुई पूजा थाली, कटोरा व करवा जाली की धूम है। वहीं पति को तिलक लगाने वाली फ्लावर तिलक स्टीक की भी बहुत मांग है।

इस बार करवा चौथ की पूजा सामग्री में प्लास्टिक से बनी कोई भी वस्तु नहीं दिखेगा। स्टील की थाली को विशेष प्रकार के रंग बिरंगे कागज और गोट से सजाया गया है। पूजा में काम आने वाले फूल और तरह-तरह की डिजाइन वाली माला पूरी से कागज से बने हैं। इन मालाओं की जब तक पास से नहीं देखेंगे तब तक लगेगा कि यह असली है।

ब्यूटी पार्लर में बुकिंग बढ़ी : नगर के नामी-गिरामी ब्यूटी पार्लर में 17 अक्टूबर को समय बड़ा मुश्किल से मिल रहा है। सौंदर्य विशेषज्ञ माधुलिका सिंह का कहना है कि इस बार लाइट शेड और सिल्वर मैटल ज्यूलरी का नजारा अधिक देखने को मिलेगा। साफ्ट कर्ली वाली हेयर स्टाइल की मांग अधिक है।

महदी लगाने वालों की चांदी : करवा चौथ में मेंहदी लगाने वालों की चांदी है। वह डिजाइन के अनुसार पैसा तय कर रहे हैं। हथेली को पतले और घनी डिजाइन से भरा जा रहा है। हर्बल मेंहदी की मांग भी अच्छी खासी है।

इस अवसर पर मेंहदी एवं ब्राइडल मेंकप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विविध धर्म, संस्कृति व संस्कार के समन्वय के बीच युवतियों ने करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ बुधवार को मनाया गया। अवसर था संकल्प व अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महाविद्यालय के बुलानाला परिसर में आयोजित करवाचौथ उत्सव का। इस अवसर पर मेंहदी एवं ब्राइडल मेंकप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डा.कुमकुम मालवीय व अल्पना अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम की संयोजिका गीता जैन व अंजला अग्रवाल थी। हिंदू व मुस्लिम दुल्हन के प्रतियोगिता में मुस्कान सोनी प्रथम, काजल वर्मा द्वितीय व प्रियंका केसरी तृतीय रहीं। अंजली सिंह व जैनब हाशमी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में कोमल बिन्द पहले, सुमन प्रजापति दूसरे व विधा तीसरे स्थान पर रहीं।

हिमालयी क्षेत्र में तिब्बत से उत्तराखंड तक महाभूकंप का खतरा, जानिए वजह

Leave a Reply