New UP BJP President: यूपी BJP के प्रदेश अध्यक्ष की आज हो सकती है घोषणा

278

लखनऊ। New UP BJP President: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस है। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में संगठन के काम को गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मंथन कर रहा है। लखनऊ में रविवार को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा। माना जा रहा है कि आज शाम तक प्रदेश के नये भाजपा अध्यक्ष की घोषणा होगी।

PM Modi Gujarat Visit: Rajkot को मल्टी स्पेशियलटी हॉस्पिटल की सौगात

पश्चिम उत्तर प्रदेश से नया प्रदेश अध्यक्ष होने की संभावना ज्यादा प्रबल

भाजपा जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद (New UP BJP President) के लिए ब्राह्मण या फिर पिछड़ा वर्ग से किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से नया प्रदेश अध्यक्ष होने की संभावना ज्यादा प्रबल बताई जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष के नामों में योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, केन्द्र सरकार में मंत्री डा. संजीव बालियान या फिर बीएल वर्मा, ब्राह्मण नेताओं में बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी, गौतमबुद्धनगर से सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के नाम पर विचार हो सकता है। उत्तर प्रदेश में 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव भाजपा एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की योजना पर काम कर रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए श्रीकांत शर्मा की बड़ी दावेदारी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए श्रीकांत शर्मा की बड़ी दावेदारी है। उनके उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री ना बनने यह लगभग साफ हो गया था कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। श्रीकांत शर्मा की तो नजदीकियां लखनऊ से ज्यादा दिल्ली से हैं ï और इसी कारण उन्हें दिल्ली से उत्तर प्रदेश में लाया गया था। इस हिसाब से श्रीकांत शर्मा इस पद के लिए प्रबल दावेदार हैं। श्रीकांत शर्मा के अलावा जिन ब्राह्मण नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं उनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डा. महेश शर्मा, सांसद सुब्रत पाठक, सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद सतीश गौतम और विजय बहादुर पाठक भी हैं।

मंझे नेता को नेतृत्व देने की तैयारी

भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी देश के सबसे बड़े राज्य में एक ऐसे चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो पार्टी की नीतियों को निचले स्तर तक ले जाने में कामयाब हो। स्वतंत्र देव सिंह के उत्तराधिकारी के नामों पर कयासों का बाजार गरमाया है। भाजपा एक नेता एक पद के सिद्धांत के तहत नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश कर रही है।

नई दिल्ली में आज बैठक

उत्तर प्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष (New UP BJP President) के नाम की घोषणा को लेकर नई दिल्ली में आज शाम को पार्टी के महामंत्रियों की बैठक होगी। स्वतंत्र देव सिंह के योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बन जाने के बाद पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है। लखनऊ में रविवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को देखते हुए आज नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही दो उपाध्यक्ष और महामंत्री के नाम भी तय होने हैं।

Uttarakhand Startup Council की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक

Leave a Reply