मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीदों को दी श्रद्दांजलि

नगर निगम देहरादून ने 40 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए

910

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए शहीद हुए जवान अमित कुमार की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान अमित कुमार को रांसी, पौङी में अंतिम सलामी दी।

martyrs-amit

वहीं गुप्तकाशी में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए शहीद हुए जवान देवेंद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शहीद देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकाप्टर से आज गुप्तकाशी लाया गया जहां मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को अंतिम सलामी दी।

अन्य समाचार:- रेलवे ने आइसोलेशन कोच में बदले 2500 कोच

गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत व केदारनाथ विधायक श्री मनोज रावत ने भी शहीद देवेंद्र को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव के लिए सेना के वाहन से ले जाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीर जवानों की भूमि है, सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह , सी एम ओ डॉ एस के झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

नगर निगम देहरादून ने 51 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए

कोविड-19 के दृष्टिगत नगर निगम देहरादून ने 40 लाख रुपए का चेक नगर निगम बोर्ड फंड से एवं 11 लाख रुपए का चेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। यह चेक मेयर श्री सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र को सौंपा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त देहरादून श्री विनय शंकर पांडे भी उपस्थित थे।
भारतीय सेंसर बोर्ड के चेयरमैन एवं भारतीय सिनेमा के गीतकार श्री प्रसून जोशी ने भी कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 10 लाख रुपए दिए हैं।

अन्य समाचार:- विदेशी पर्यटकों का मददगार बन रहा strandedinindia.com पोर्टल

Leave a Reply