Srinagar Municipal Corporation: बनाने की CM धामी ने की घोषणा

838

श्रीनगर गढ़वाल। Srinagar Municipal Corporation: नगरपालिका परिषद श्रीनगर गढ़वाल को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। पहाड़ का यह पहला नगर निगम (Srinagar Municipal Corporation) भी बनने जा रहा है। श्रीनगर के रामलीला मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह रावत की मांग पर श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। श्रीनगर के राइंका और राबाइंका में स्मार्ट कक्षाओं को स्वीकृति देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को निश्‍शुल्क पेयजल की सीमा बढ़ाने पर भी विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंचपीपल से स्वीत पुल तक प्रस्तावित डबल लेन सड़क (मैरीन ड्राइव) के बनने से यातायात सुविधा के साथ ही पर्यटकों, तीर्थयात्रियों के लिए भी यह एक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Sidharth Shukla Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला

चौबट्टाखाल महाविद्यालय में नए विषयों की स्वीकृति

प्रदेश के लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने सतपुली में झील निर्माण, बीरोंखाल पॉलीटेक्निक में नए ट्रेड खोलने, चौबट्टाखाल महाविद्यालय में नए विषयों की स्वीकृति के साथ ही ज्वाल्पा नौगांवखाल पंपिंग पेयजल योजना को स्वीकृत करने की घोषणा भी रैली में की। भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में उमड़े जन सैलाब से अभिभूत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के स्नेह और आशीर्वाद से वह स्वयं और भाजपा भी जनता के ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी हर घोषणा का शासनादेश होने के साथ ही धरातल पर भी घोषणा उतरेगी। शिलान्यास के साथ ही उसका लोकार्पण भी उनके द्वारा किया जाएगा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।

जन समस्याओं का समाधान उसी स्तर पर करने के सख्त निर्देश

श्रीनगर के रामलीला मैदान में भाजपा की विशाल जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्लाक, तहसील और जिला स्तर की जन समस्याओं का समाधान उसी स्तर पर करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। अन्यथा सरकार संबंधित अधिकारी का जवाब तलब भी करेगी। चारधाम यात्रा शुरू करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है, लेकिन मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में 55 सालों तक कांग्रेस की केवल तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति होती रही। 2014 के बाद नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की बयार बहनी शुरू हुई। जन आशीर्वाद रैली और सभा स्थल में जनता के जोश और उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि श्रीनगर की भूमि अद्भुत भी है।

प्रदेश के स्वास्थ्य और उच्च शिक्षामंत्री तथा रैली संयोजक डा. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में पहली बार इतने बड़े स्तर पर जन सैलाब उमड़ा। ऐतिहासिक रैली को जन आशीर्वाद बताते हुए धन सिंह ने कहा कि श्रीनगर सांस्कृतिक राजधानी भी है। उन्होंने कहा कि आज 500 से ज्यादा लोगों द्वारा भाजपा की सदस्यता भी मुख्यमंत्री के समक्ष ली गयी है। प्रदेश के वन मंत्री डा. धन सिंह रावत ने श्रीनगर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में श्रीनगर की भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश के लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जन आशीर्वाद रैली में उमड़ी भीड़ ने एक इतिहास भी रच दिया है।

2022 का विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जन आशीर्वाद रैली की सफलता को लेकर पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं और जनता का भी अभिनंदन करते हुए कहा कि डा. धन सिंह की मांग पर सरकार द्वारा नगर निगम की घोषणा करने से क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं बढ़ेंगी। 2022 का विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसा है। कौशिक ने कहा कि जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से भाजपा ने श्रीनगर से चुनावी शंखनाद भी कर दिया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष संपत रावत ने भी रैली को संबोधित किया। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत भी इस अवसर पर मंचासीन थे।

Municipal council: पर लगाया पक्षपात का आरोप

 

Leave a Reply