Director General of Police: अशोक कुमार ने CM धामी से की भेंट

465

देहरादून: Director General of Police: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार (Director General of Police) ने भेंट की। डीजीपी ने मुख्यमंत्री को राज्य में क़ानून व्यवस्था से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया जाय कि अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न किया जाय।

PM Modi US tour: कल अमेरिकी दौरे पर जाएंगे पीएम, इन मुद्दों पर होगी खास चर्चा

 

 

 

टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर CM ने किया सम्मानित 

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता श्री मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक  जीतकर श्री मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी श्री मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।

इस अवसर पर टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता श्री मनोज सरकार की पत्नी श्रीमती रेवा सरकार भी मौजूद थीं।

CM DHAMI

Mahant Narendra Giri: को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

 

 

 

Leave a Reply