Former Miss India Grand International: अनुकृति देंगी पहाड़ के आर्गेनिक उत्पादों को मंच

515

देहरादून: Former Miss India Grand International  पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल (Former Miss India Grand International) अनुकृति गुसाईं रावत ने पहाड़ के आर्गेनिक उत्पादों को देश-विदेश में पहचान दिलाने के लिए एक नई पहल की है। अनुकृति की संस्था महिला एवं बाल उत्थान संस्था से जुड़ी पहाड़ की दस हजार से ज्यादा महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार मुहैया हो सके, इसके लिए उन्होंने येलोहिल्स रिवरस्टोन स्टोर खोला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बुधवार को इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह एक अच्छी पहल है।

Mock drill का आयोजन, आपदा में दूरसंचार सेवाओं का प्रबंधन

महिला एवं बाल उत्थान संस्थान की तीसरी वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन

इससे पहले महिला एवं बाल उत्थान संस्थान की तीसरी वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। लोकगायक रोहित चौहान एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अनुकृति की इस पहल से पहाड़ की महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ ही उनके बनाए उत्पाद का उन्हें बेहतर मूल्य मिल सकेगा। इससे हमारे पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भी इसे बेहतर पहल बताया। पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं रावत ने बताया कि उनकी संस्था महिला एवं बाल उत्थान संस्थान की तीसरी वर्षगांठ पर उन्होंने यह स्टोर खोलने का निर्णय लिया है। इस स्टोर में पहाड़ के आर्गेनिक उत्पाद मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि वे पिछले तीन साल से महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। अनुकृति ने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

दुर्गा अष्टमी पर 101 बालिकाओं को बांटी पाठ्य सामग्री

दुर्गा अष्टमी पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने शास्त्रीनगर बस्ती में 101 जरूरतमंद बालिकाओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की। वैभव वालिया ने कहा कि जरूरतमंद कन्याओं का सहयोग करने का इससे शुभ अवसर और नहीं हो सकता है। उनकी कोशिश है कि अन्य की तरह ये बालिकाएं भी शिक्षित होकर जीवन में आगे बढ़ें। देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। बालिकाएं बेहतर शिक्षा ग्रहण करेंगी तो अपने परिवार का सहारा बनेंगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री विमलेश देवी, कविता, सोनी, पंकज, सूरज कुमार आदि शामिल रहे।

Shardiya Navratri के अवसर CM ने की विधि-विधान से कन्या-पूजन

Leave a Reply