Home Guard Raitik Parade : कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि रहे CM धामी

286

देहरादून Home Guard Raitik Parade: होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर देहरादून में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। यह परेड तपोवन रोड नलखेड़ा में आयोजित हुई।

Munsiyari Festival 2022: का मुख्यमंत्री पुष्कर ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे। उन्‍होंने परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड जवानों के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की है।

महिला प्लाटून की भर्ती करने की अहम घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 10 जनपद ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में महिला होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या-330 पद) की भर्ती करने की अहम घोषणा की है।

यह घोषणाएं भी कीं

इसके अलावा प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिले में अंतरजनपदीय ड्यूटी तथा राज्य की सीमा में निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 180 रुपए प्रतिदिवस भोजन भत्ता, होमगार्ड्स की ड्यूटी के 24 घण्टे के भीतर घायल/बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता और अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर के मानदेय में रुपए 1000 से 1500 प्रतिमाह अवैतनिक सहायक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रुपये 1200 से 2000 प्रतिमाह एवं अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रुपये 1500 से 2500 प्रतिमाह बढ़ोतरी किये जाने की घोषणा की है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रैतिक परेड (Home Guard Raitik Parade) का निरीक्षण किया एवं होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा की स्मारिका का विमोचन किया। होमगार्ड जवानों के मानसिक स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं के लिए बनाये गये एप ‘पहल’ का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री ने सेवा पृथक होमगार्ड कुन्ती देवी को होमगार्ड कल्याण कोष से एक लाख रूपये का चेक एवं ड्यूटी के दौरान मृत होमगार्ड जवान तिलक राज मौर्य की पत्नी प्रीति को होमगार्ड कल्याण कोष से 02 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

केन्द्र सरकार द्वारा कुमाऊं कमाण्डेन्ट होमगार्डस ललित मोहन जोशी को सराहनीय सेवाओं के लिए गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सम्मान स्वीकृत किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा ललित मोहन जोशी को यह सम्मान प्रदान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।

इस दौरान विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, कमांडेंट केवल खुराना, डिप्टी कमांडेंट राजीव बलूनी, स्टाफ ऑफिसर डॉ राहुल सचान भी मौजूद रहे।

 

 

 

देहरादून:  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, वंचितों एवं शोषितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित रहने वाले  डॉ. भीमराव अंबेडकर जी  का समाजिक न्याय हेतु किया गया संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

CM DHAMI

Uttarakhand Politics : हरिद्वार के कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

Leave a Reply