India New CDS: सीडीएस अनिल चौहान को है अनोखा शौक

240

देहरादून: India New CDS  भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को एक अनोखा शौक है। जो कला व संस्कृति के प्रति उनके खास लगाव को दर्शाता है।

PM Modi in Gujarat: 3400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

नवनियुक्त सीडीएस ले. जनरल अनिल चौहान (सेनि) मूलरूप से उत्‍तराखंड के पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लाक के ग्रामसभा रामपुर कांडा गंवाणा निवासी हैं। उन्हें मुखौटे इक्ट्ठा करने का शौक है। ले जनरल अनिल चौहान (सेनि) एक कुशल सैन्य प्रशासक होने के साथ ही कला व संस्कृति से भी खास लगाव रखते हैं।

संग्रह में देश-दुनिया के 160 से अधिक मुखौटे (India New CDS)

शुरुआत में उन्हें दो-तीन मुखौटे नेपाल से मिले और यहीं से उनके इस शौक की शुरुआत हुई।
नेपाल से लाए गए ये मुखौटे सजावट के लिए थे। लेकिन इन मुखोटों के प्रति उनका लगाव बढ़ता गया।
ले जनरल अनिल चौहान (सेनि) अंगोला गए तो वहां कुछ और मुखौटे मिले।
इन मुखौटों में एकदम अलग संस्कृति की छाया थी।
जिस कारण उनकी मुखौटों के प्रति रुचि बढ़ती गई।
अब उनके संग्रह में देश-दुनिया के 160 से अधिक मुखौटे हैं।
प्रत्येक मुखौटे में एक अलग संस्कृति और इतिहास की झलक दिखाई देती है।
उनका यह संग्रह बरबस ही को एशिया से अफ्रीका, नागालैंड से लेह और देश-दुनिया की सैर करा देता है।

Aligarh Gas Leak: मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से मची अफरा तफरी

Leave a Reply