कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा नेता हेम व नीमा आर्या

1623

भाजपा ने 22 साल की मेरी मेहनत को कुछ नहीं समझा हेम आर्या ने कहा कि उन्होंने भाजपा की 22 साल सेवा की। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को नैनीताल से टिकट दे दिया। पार्टी ने मेरी वर्षों की मेहनत को कुछ नहीं समझा। भाजपा अब अटल, आडवाणी और मुरली मनोहर के समय वाली पार्टी नहीं रही। अब भाजपा में भ्रष्टाचारियों को तवज्जो दी जाती है। मैं किसी शर्त पर कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ हूं। हेम ने कहा कि सरिता आर्या से ज्वाइनिंग को लेकर सबसे पहले नैनीताल नगर अध्यक्ष मारुति साह के आवास पर बात हुई थी। ज्वाइन कार्यक्रम कई बार टल चुका था। निकाय चुनाव सिर पर हैं, इसलिए देरी ठीक नहीं थी। मेरी सरिता से नाराजगी नहीं है। पार्टी विस चुनाव सरिता को टिकट देगी तो उन्हें जिताने में पूरा योगदान दूंगा।]]>

Leave a Reply