Uttaraakhand chunaav 2022: हरक सिंह ज्वाइन कर सकते हैं कांग्रेस

382

देहरादून। Uttaraakhand chunaav 2022:  भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किए गए और मंत्रिमंडल से बर्खास्त हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हरक सिंह रावत ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अब भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने हरक सिंह रावत को कई मौके दिए हैं। भाजरा परिवारवाद नहीं, राष्ट्रवाद की पार्टी है।

Election commission: ने आगे बढ़ाई गई पंजाब विधानसभा के चुनाव की तारीख

दरअसल, रविवार देर रात भाजपा से हरक सिंह रावत को छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया था। साथ ही मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद अब आज हरक सिंह रावत दिल्‍ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हरक छह साल पहले मार्च 2016 में आठ अन्‍य कांग्रेस विधायकों के साथ कांग्रेस छोड भाजपा में आए थे। हरक सिंह रावत ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अब भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा। हरक सिंह रावत ने बताया कि वे कांग्रेस में शामिल होंगे या जनता के लिए काम करेंगे।

Uttaraakhand chunaav 2022: सीएम धामी ने लिया आड़े हाथ

वही, इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत को आड़े हाथ लिया। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा ने हरक सिंह रावत को कई मौके दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि भाजपा परिवारवाद नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की पार्टी है।

हरीश सरकार गिराने में थी अहम भूमिका

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि उन्हें पूर्व मंत्री हरक सिंह की कांग्रेस में वापसी की जानकारी नहीं। इस पर पार्टी को निर्णय लेना है। हरक की वापसी को लेकर हरीश रावत खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, 2016 में हरीश रावत सरकार गिराने में उनकी भूमिका की वजह से हरीश रावत नाराज रहे हैं।

पार्टी को मिलेगा हरक के आने का लाभ

वहीं, हरक सिंह रावत के कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हरक सिंह के आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उत्तराखंड में उनका जनाधार है। वह शामिल होंगे तो पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

Pandit Birju Maharaj: के निधन पर PM मोदी सहित कई हस्तियों ने जताया शोक

Leave a Reply