Vande Bharat Express : पीएम ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

253

मुंबई। Vande Bharat Express :  शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि पहला वंदे भारत ट्रेन मुंबई और सोलापुर के बीच चलेगी और दूसरा मुंबई से साईनगर शिर्डी के बीच चलेगी।

Uttrakhand Protest : बेरोजगार संघ के सदस्यों ने की अपर मुख्य सचिव से भेंट

पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा

इस दौरान, रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज पहली बार एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है। यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी।’

महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन भारतीय रेल और विशेष रूप से मुंबई और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बड़ा है। आज एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं। इससे सभी को सुविधा मिलेगी और यह महाराष्ट्र में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बहुत अधिक बढ़ावा देने वाली है।

देश के 108 जिले वंदे भारत से जुड़े

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) आज के आधुनिक होते हुए भारत की शानदार तस्वीर है। यह भारत की स्पीड और स्केल का प्रतिबिंब है। आप देख रहे हैं कि देश में कितनी तेज़ी से वंदे भारत लॉन्च हो रही हैं। अब तक 10 ऐसी ट्रेनें लॉन्च हो चुकी हैं। आज देश के 17 राज्यों के 108 ज़िले वंदे भारत से जुड़ चुके हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जोर

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत के इतिहास में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपए सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से लिए रखे हैं। यह 9 साल की तुलना में 5 गुना अधिक है जिसमें रेलवे का हिस्सा 2.5 लाख करोड़ है। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार के डबल प्रयासों से महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी और तेज़ी से आधुनिक बनेगी।’

Rajasthan Budget 2023 : फ्री बिजली, सस्ता सिलेंडर, जानें गहलोत की बड़ी घोषणाएं

Leave a Reply