ओडिशा में फानी तूफान का कहर जारी, तीन महिलाओं की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

1233

ओडिशा: पिछले कई दिनों से ओडिशा राज्य में फानी तूफान ने अपना कहर बरपाया हुआ है। फानी तूफान का कहर इतना अधिक है कि अब यह मौत का कारण भी बनता जा रहा है। बता दें कि ओडिशा के अलग-अलग क्षेत्रों में फानी तूफान ने तीन महिलाओं का अपनी चपेट में ले लिया है। जिससे तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। तो वही दूसरी ओर फानी तूफान के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं। कुछ जगहों पर गाड़ियां हवा में उड़ती दिखीं। जिससे लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: उड़ीसा के बाद पूर्वांचल पहुंचा फानी तूफान का असर, पांच लोगों की मौत, पांच घायल

वही ओडिशा के साथ-साथ पूर्वांचल में भी फानी तूफान ने अपना कहर बरपाया हुआ है। कल हुए फानी तूफान के कारण चंदौली में पांच लोगों की जान चली गई है वही पांच लोग घायल है। हैदराबाद के मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के तटीय क्षेत्र से टकराने पर यहां 245 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस बीच लगातार हो रही बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगभग 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। आपदा प्रबंधन की टीम तूफान से निपटने के लिए तैयार है।