ओडिशा में बढ़ रहा है फानी तूफान का खतरा, रेलवे ने भी रद की 81 ट्रेन

1314

ओडिशा: पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान फानी ने अपना कहर बरपाया हुआ है। फानी तूफान के चलते मौसम विभाग ने ओडिशा में ‘यलो अलर्ट’ जारी किया हुआ है। फानी तूफान का हाई अलर्ट जारी होने के बाद ओडिशा प्रशासन राहत कार्यों की तैयारियों में लगा हुआ है। राज्य में फायर सर्विसेज को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही भुवनेश्वर में लगभग 50 टीमें अलर्ट पर हैं। रेलवे ने भी फानी के कारण लगभग 81 ट्रेनों को रद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: महंत इंद्रेश अस्पताल से इन पत्रकारों ने मांगी कथित 50 लाख की फिरौती, नहीं दी तो की वीडियो वायरल!

पूर्व मध्य जोन से गुरुवार को रेलवे आरक्षित और अनारक्षित बर्थ वाली एक विशेष ट्रेन आज दोपहर 12 बजे पुरी से शुरू करेगा। ये ट्रेन शालीमार.शर्त रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर, केंदुझर रोड, भद्रक, बालासोर और खड़गपुर तक जाएगी। ट्रेन दोपहर करीब 1:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।