IPL Mega Auction 2022: देवदत्त पड्डीकल को राजस्थान ने खरीदा

843

नई दिल्ली। IPL Mega Auction 2022: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन (IPL Mega Auction 2022) का आज पहला दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। इस बार निलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा हैं। पहले 590 खिलाड़ियों की निलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाड़ियों की होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया (BCCI) ने 10 खिलाड़ियों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा है।

Ind vs WI 3rd ODI: भारत ने बनाए 265 रन, रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने लगाए अर्धशतक

IPL Mega Auction 2022 UPDATES

डवेन ब्रावो को चेन्नई ने खरीदा

कैरेबियाई आलराउंडर डवेन ब्रावो का बेस प्राइस दो करोड़ है। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4.4 करोड़ में अपने नाम किया।

सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहे

दो करोड़ बेस प्राइस वाले सुरेश रैना अनसोल्ड रह गए। किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि, बाद में भी उनके लिए बोली लग सकती है। आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। इनका भी बेस प्राइस दो करोड़ था।

देवदत्त पड्डीकल को राजस्थान ने खरीदा

देवदत्त पड्डीकल को खरीदने में चेन्नई, राजस्थान, आरसीबी और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। दो करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को 7.75 करोड़ में राजस्थान रायल्स ने अपने साथ जोड़ा।

चेन्नई ने राबिन उथप्पा को खरीदा, गुजरात के हुए जेसन राय

राबिन उथप्पा को दो करोड़ की बेस प्राइस में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने साथ जोड़ा। किसी और ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। जेसन राय को दो करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। डेविड मिलर अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस एक करोड़ था।

लखनऊ के हुए मनीष पांडे, हेटमायर को राजस्थान ने खरीदा

दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे का बेस प्राइस एक करोड़ है। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 4.60 करोड़ में खरीदा। शिरमोन हेटमायर का बेस प्राइस 1.50 करोड़ था। इन्हें 8.50 करोड़ में राजस्थान रायल्स ने खरीदा।

डेविड वार्नर को दिल्ली ने खरीदा

आस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर का बेस प्राइस दो करोड़ है। चेन्नई, दिल्ली और मुंबई ने उनमें काफी दिलचस्पी दिखाई। अंत में दिल्ली ने उन्हें 6.25 करोड़ में खरीदा। इसके साथ ही मार्की खिलाड़ियों बोली खत्म हो गई है।

क्विंटन डिकाक को लखनऊ ने खरीदा

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक का बेस प्राइस दो करोड़ है। मुंबई इंडियंस ने उनमें काफी दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स में होड़ लगी। लखनऊ ने उन्हें 6.75 करोड़ में खरीदा।

आरसीबी के हुए डुप्लेसिस

फाफ डुप्लेसिस का बेस प्राइस दो करोड़ है। रायल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने सात करोड़ में इन्हे खरीदा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बोली लगाने की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी भी रेस में शामिल हुए। आरसीबी ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बेस प्राइस दो करोड़ है। नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने 6.25 लाख में अपने साथ जोड़ा। रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भारतीय तेज गेंदबाज के लिए बोली लगाने की शुरुआत की। लखनऊ सुपरजायंट्स और केकेआर ने भी दिलचस्पी दिखाई।

श्रेयस अय्यर को कोलकाता ने खरीदा

श्रेयस अय्यर का बेस प्राइस दो करोड़ है। माना जा रहा था कि वह निलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक होंगे। ऐसा हुआ भी। आइपीएल मेगा आक्शन 2022 के वह पहले खिलाड़ी रहे जिनके लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी। कोलकाता ने 12.25 करोड़ में खरीदा। रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस ने भी इनमें दिलचस्पी दिखाई।

ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान ने खरीदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का बेस प्राइस दो करोड़ है। 8 करोड़ में राजस्थान रायल्स ने इन्हें खरीदा। मुंबई इंडियंस इनमें काफी दिलचस्पी दिखा रही थी।

पंजाब किंग्स के हुए रबादा

पैट कमिंस के बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा के लिए बोली लगी। इनका बेस प्राइस भी दो करोड़ है। पंजाब किंग्स ने उन्हें 9.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

कमिंस को कोलकाता ने खरीदा

धवन और अश्विन के बाद तेज गेंदबाज पैट कमिंस के लिए बोली लगी। इनका बेस प्राइस भी दो करोड़ है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 7.25 करोड़ में खरीदा। नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने इनमें काफी दिलचस्पी दिखाई।

रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान ने खरीदा

शिखर धवन के बाद आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए बोली लगी। उनका बेस प्राइस दो करोड़ है। पांच करोड़ में राजस्थान रायल्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने उनमें काफी दिलचस्पी दिखाई।

सबसे पहले शिखर धवन की बोली लगी

आइपीएल मेगा आक्शन में सबसे पहले शिखर धवन की बोली लगी। उनका बेस प्राइस दो करोड़ है। पंजाब किंग्स ने इन्हें 8.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया। राजस्थान रायल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने इनमें काफी दिलचस्पी दिखाई। अंत में पंजाब किंग्स ने उऩ्हें अपने साथ जोड़ लिया।

पहले दिन लगेगी 161 खिलाड़ियों की बोली

पहले दिन कुल 161 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस लिस्ट में कुल 10 खिलाड़ी रखे गए हैं। इनमें चार भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। इसके अलावा छह विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस, क्विंटन डिकाक,डेविड वार्नर, कैगिसो रबादा, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डुप्लेसिस शामिल हैं।

10 नए खिलाड़ियों का नाम जुड़ा

बीसीसीआइ ने आइपीएल 2022 मेगा आक्शन से ठीक पहले नीलामी रजिस्टर में 10 नए नाम जोड़े हैं, जिससे सूची में खिलाड़ियों की संख्या 600 हो गई है। ये खिलाड़ी आरोन हार्डी, लांस मौरिस, निवेथन राधाकृष्णन, अग्निवेश अयाची, हार्दिक तमोरे, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, रोहन राणा और साईराज पाटिल हैं। हार्डी, मौरिस और राधाकृष्णन आस्ट्रेलिया से हैं। इनके अलावा बाकी सभी भारत से हैं।

Ind vs WI 3rd ODI: भारत ने बनाए 265 रन, रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने लगाए अर्धशतक

Leave a Reply