‘आप’ का प्रदर्शन … बोले, राजधानी देहरादून में खुले में शौच करने को मजबूर महिलाएं

1286

रिपोर्ट … page3news.co.in देहरादून। आम आदमी पार्टी ने राजधानी देहरादून के लक्खीबाग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लक्खीबाग वार्ड अध्यक्ष शिखा गुप्ता ने कहा क्षेत्र की अधिकतर जनता आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग से संबंध रखती है जो लम्बे समय से शौचालय की उपयुक्त व्यवस्था न होने के कारण व सरकारी शौचालय द्वारा अधिक शुल्क लेने के कारण खुले में शौच करने को विवश है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलायें भी हैं। एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली राज्य सरकार दूसरी ओर महिलाओं के प्रति कितनी गंभीर है यह देखते ही पता लगता है। शौचालय की समुचित व्यवस्था होना आवश्यक है। मध्य दून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा राजधानी देहरादून की जनता मानवीय व मूलभूत अधिकारों के अभाव में जीवनयापन कर रही है। देहरादून के मध्य में स्थित गंदा नाला काफी बडी संख्या में महानगर की जनता को प्रभावित करता है। लक्खीबाग क्षेत्र में बह रहे नाले के समीप स्थानीय परिवार लम्बे समय से वास कर रहे हैं जो सरकार को बिजली व पानी के बिल के रूप में राजस्व भी दे रहे हैं, लेकिन आर्थिक रूप से स्वंय की भागीदारी सुनिश्चित करने के उपरांत भी संबंधित क्षेत्र में पिछले लम्बे समय से नाले के किनारों पर बने पुश्ते ढह चुके हैं जिससे स्थानीय जनता भय के माहौल में जी रही है। मौसम विभाग के पूर्वानूमान द्वारा इस वर्ष 100 सेमी से अधिक वर्षा होने की संभावना है जिससे बरसातों के समय में क्षेत्र में अधिक नुकसान होने की स्थितियाँ बनी हैं साथ ही क्षेत्र में बह रहे गंदे नाले पर निर्मित पुलिया के छोरों पर जाल न लगा होने के कारण विभिन्न क्षेत्रों के लोग रात में नाले में कूड़ा डाल देते है जिससे नाला पूर्णतरू बंद होने के कगार पर है जिस कारण से बरसात में नाले मे पानी का बहाव रूकने की स्थिति बनी है जो नाले से लगे मकानों को क्षतिग्रस्त कर सकती है, जिस हेतु निगम प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था कराकर नियमित रूप से नाला साफ कराया जाये।

इस अवसर पर रहे मौजूद

प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, अशोक सेमवाल, जीतेन्द्र पंत, विपिन खन्ना, विनोद बजाज, श्यामलाल नाथ, सरिता गिरी, सुघीर पंत, सुनीता बिष्ट, सागर रावल, सुनील घाघट, संदीप बिरला, दीपक केसला, विनोद पंत, धीरेन्द्र कुमार, जे.सी.मिश्रा, पवन रावत, एम.एस.राजपूत, अरविंद आर्य, कमल राना, विपुल पांचाल, राजकुमारी, मालती आदि।]]>