21 जून 2020 (31 ज्येष्ठ, शक संवत 1942) को वलयाकार सूर्य ग्रहण घटित होगा

भारत में देश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों (राजस्थान, हरियाणा तथा उतराखण्ड के हिस्सों) के संकीर्ण गलियारे में प्रात: ग्रहण की वलयाकार प्रावस्था दृश्यमान होगी जबकि देश के शेष भाग में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा

834

दिनांक 21 जून 2020 (31 ज्येष्ठ, शक संवत 1942) को वलयाकार सूर्य ग्रहण घटित होगा । भारत में देश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों (राजस्थान, हरियाणा तथा उताराखण्ड के हिस्सों) के संकीर्ण गलियारे में प्रात: ग्रहण की वलयाकार प्रावस्था दृश्यमान होगी जबकि देश के शेष भाग में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा ।

ग्रहण के संकीर्ण वलय पथ में स्थित रहने वाले कुछ प्रमुख स्थान हैं –

देहरादून, कुरुक्षेत्र, चमोली, जोशीमठ, सिरसा, सूरतगढ़ आदि । वलयाकार ग्रहण की अधिकतम अवस्था के समय भारत में चंद्रमा द्वारा सूर्य का आच्छादन लगभग 98.6% होगा । आंशिक ग्रहण की अधिकतम अवस्था के समय चंद्रमा द्वारा सूर्य का आच्छादन दिल्ली में लगभग 94%, गुवाहाटी में 80%, पटना में 78%, सिलचर में 75%, कोलकाता में 66%, मुम्बई में 62%, बंगलोर में 37%, चेन्नै में 34%, पोर्ट ब्लेयर में 28% आदि होगा ।

यदि पृथ्वी को संपूर्ण माना जाए तो ग्रहण की आंशिक प्रावस्था भा.मा.स. अनुसार घं. 9 बजकर 16 मि. पर प्रारम्भ होगी । वलयाकार प्रावस्था भा.मा.स. अनुसार घं. 10.19 मि. पर प्रारम्भ होगी । वलयाकार प्रावस्था भा.मा.स. अनुसार घं. 14.02 मि. पर समाप्त होगी तथा आंशिक प्रावस्था भा.मा.स. अनुसार घं. 15.04 मि. पर समाप्त होगी ।

वलयाकार पथ कोंगो, सुडान, इथियोपिया, यमन, साउदी अरब, ओमान, पाकिस्तान सहित भारत एवं चीन के उत्तरी भागों से होकर गुजरेगा । चंद्रमा की प्रच्छाया से आंशिक ग्रहण होता है जो कि अफ्रीका (पश्चिमी तथा दक्षिणी हिस्सेको छोड़कर), दक्षिण व पूर्व यूरोप, एशिया (उत्तर एवं पूर्व रूस को छोड़कर) तथा ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी हिस्सों के क्षेत्रों में दिखाई देगा ।

सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन तब घटित होता है जब चंद्रमा पृथ्वी एवं सूर्य के मध्य आ जाता है तथा ये तीनों एक ही सीध में होते हैं । वलयाकार सूर्य ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का कोणीय व्यास सूर्य के कोणीय व्यास की अपेक्षा छोटा होता है जिसके परिणामस्वरूप चंद्रमा सूर्य को पूर्णतया ढक नहीं पाता है । फलत: चंद्रमा के चतुर्दिक सूर्य चक्रिका का छल्ला दिखाई देता है ।

ग्रहण ग्रस्त सूर्य को थोड़े समय के लिए भी नग्न आँखों से नहीं देखना चाहिए । सूर्य के अधिकतम भाग को चंद्रमा ढक ले तब भी ग्रहण ग्रस्त सूर्य को न देखें अन्यथा इससे आँखों को स्थाई नुकसान हो सकता है जिससे अंधापन हो सकता है ।

सूर्य ग्रहण के प्रेक्षण की सुरक्षित तकनीक है अल्यूमिनियम कृत माइलर, काले पॉलीमर, 14 नं. शेड के वेल्डिंग ग्लास जैसे उपयुक्त फिल्टर का प्रयोग करना अथवा टेलेस्कोप के माध्यम से श्वेत पट पर सूर्य के छाया चित्र का प्रेक्षण करना ।

भारत में कुछ स्थानों की स्थानीय परिस्थितियाँ एक सारणी में सुलभ संदर्भ के लिए अलग से संलग्न की जा रही हैं।

THE ANNULAR ECLIPSE OF THE SUN, 21 JUNE, 2020

PHASES OF ECLIPSE VISIBLE FROM CERTAIN PLACES OF INDIA

Places Partial

Eclipse

Begins

(IST)

Annular

phase

Begins

(IST)

Greatest

Eclipse

(IST)

Magni-

tude

Max-imum.

Obscu-ration

Annular

phase

Ends

(IST)

Partial

Eclipse

Ends

(IST)

Dura-tion

of

Eclipse

  h   m  h    m      h   m       h   m h    m h   m
Agartala 10   56.0 –   – 12   45.1 0.771 71.1% –   – 14   23.6 3   28
Ahmedabad 10   04.0 –   – 11   42.2 0.823 77.4% –   – 13   32.2 3   28
Aizawl 11   00.9 –   – 12   49.8 0.770 70.9% –   – 14   26.7 3   26
Allahabad 10   27.6 –   – 12   13.6 0.831 78.4% –   – 14   00.6 3   33
Amritsar 10   20.0 –   – 11   57.7 0.935 91.5% –   – 13   41.6 3   22
Bangalore 10   13.2 –   – 11   47.6 0.473 36.5% –   – 13   31.5 3   18
Bhagalpur 10   42.4 –   – 12   30.9 0.811 76.0% –   – 14   13.8 3   31
Bhopal 10   14.7 –   – 11   57.4 0.789 73.2% –   – 13   47.0 3   32
Bhubaneswar 10   38.3 –   – 12   26.1 0.655 57.0% –   – 14   09.7 3   31
*Chamoli 10   27.1 12   08.7 12   09.1 0.997 98.6% 12   09.4 13   53.7 3   27
Chandigarh 10   24.4 –   – 12   04.5 0.965 95.4% –   – 13   48.7 3   24
Chennai 10   22.0 –   – 11   58.5 0.453 34.4% –   – 13   40.8 3   19
Cochin 10   11.0 –   – 11   38.9 0.396 28.4% –   – 13   17.7 3   07
Cooch Behar 10   50.5 –   – 12   39.0 0.846 80.3% –   – 14   19.2 3   29
Darjeeling 10   47.2 –   – 12   35.2 0.868 83.1% –   – 14   16.3 3   29
*Dehradun 10   24.2 12   05.0 12   05.3 0.996 98.6% 12   05.6 13   50.4 3   26
Delhi 10   20.1 –   – 12   01.6 0.952 93.7% –   – 13   48.4 3   28
Dibrugarh 11   07.9 –   – 12   54.7 0.896 86.5% –   – 14   29.1 3   21
Dwarka 9   56.6 –   – 11   31.1 0.840 79.5% –   – 13   20.1 3   24
Gandhinagar 10   04.3 –   – 11   42.6 0.827 77.9% –   – 13   32.6 3   28
Gangtok 10   48.3 –   – 12   36.2 0.877 84.2% –   – 14   17.0 3   28
Gaya 10   36.2 –   – 12   24.2 0.799 74.4% –   – 14   08.9 3   33
Guwahati 10   57.0 –   – 12   45.5 0.842 79.8% –   – 14   23.6 3   27
Haridwar 10   24.9 –   – 12   06.0 0.990 98.6% –   – 13   50.8 3   26
Hazaribagh 10   37.2 –   – 12   25.4 0.774 71.4% –   – 14   09.9 3   33
Hyderabad 10   15.0 –   – 11   55.8 0.602 50.8% –   – 13   43.9 3   29
Imphal 11   04.6 –   – 12   53.0 0.804 75.0% –   – 14   28.7 3   24
Itanagar 11   03.5 –   – 12   51.1 0.879 84.4% –   – 14   26.9 3   23
Jaipur 10   14.8 –   – 11   55.8 0.908 88.1% –   – 13   44.2 3   29
Jalandhar 10   22.7 –   – 12   01.0 0.931 91.0% –   – 13   44.5 3   22
Jammu 10   21.7 –   – 11   58.5 0.904 87.5% –   – 13   41.2 3   20
*Joshimath 10   27.8 12   09.5 12   09.8 0.997 98.6% 12   10.2 13   54.3 3   27
Kannur 10   06.7 –   – 11   37.5 0.461 35.2% –   – 13   20.4 3   14
Kanyakumari 10   17.7 –   – 11   41.9 0.329 21.9% –   – 13   15.3 2   58
Kavalur 10   19.2 –   – 11   55.1 0.458 34.9% –   – 13   37.9 3   19
Kavaratti 10   00.3 –   – 11   28.0 0.460 35.1% –   – 13   09.7 3   09

 

‘ –   – ‘ indicates annular phase of  eclipse is not visible corresponding to the places where only partial eclipse occurs

‘*’ Places where annular phase of eclipse occurs

THE ANNULAR ECLIPSE OF THE SUN, 21 JUNE, 2020

PHASES OF ECLIPSE VISIBLE FROM CERTAIN PLACES OF INDIA

‘ –   – ‘ indicates annular phase of  eclipse is not visible corresponding to the places where only partial eclipse occurs

‘*’ Places where annular phase of eclipse occurs

ANNULAR SOLAR ECLIPSE, 21  JUNE,  2020

LOCAL CIRCUMSTANCES RELATING TO SOME OF THE PLACES FROM WHERE ANNULAR PHASE IS VISIBLE

Places Annular

phase

Begins

(IST)

Greatest

Eclipse

(IST)

Max-imum.

Obscu-ration

Annular

phase

Ends

(IST)

Duration of Annularity
  h    m         h      m           h      m m   s
Chamoli 12   08.7 12   09.1 98.6% 12   09.4 0   38
Dehradun 12   05.0 12   05.3 98.6% 12   05.6 0   31
Joshimath 12   09.5 12   09.8 98.6% 12   10.2 0   39
Kurukshetra 12   01.4 12   01.8 98.6% 12   02.1 0   39
Sirsa 11   55.9 11   56.1 98.6% 11   56.4 0   36
Suratgarh 11   52.5 11   52.9 98.6% 11   53.3 0   45

 

Leave a Reply