पकड़ने को पिंजरा लगाया लेकिन बंदर ने खूब छकाया

2037

अल्मोड़ा। कटखने बंदरों के आतंक से परेशान लोगों को राहत पहुचाने के लिए शुक्रवार शाम से नगर पालिका ने बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की। बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से अल्मोड़ा पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने पालिका की मदद से एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज के मैदान में बंदरों को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया। लेकिन देर शाम तक एक भी बंदर पकड़ में नहीं आया।
शुक्रवार की शाम को एडम्स गर्ल्स स्कूल में लगाए गए पिंजरें में बंदरों को पकड़ने वाली टीम ने बंदरों को पकड़ने की बहुत कोशिश की। लेकिन बंदरों ने टीम को बहुत छकाया। बंदरों के लिए पिंजरे में डाला गया दाना बंदर पिंजरे में जाकर खा गए लेकिन टीम के हाथ नहीं आए। थक कर पालिका के कर्मी और टीम पिंजरा लगाकर वापस चली गई। अब वह नई रणनीति के साथ शनिवार को बंदरों को पकड़ने की एक बार फिर कोशिश करेगी। नगर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान है महिला कल्याण संस्था लगातार बंदरों को पकड़ने की मांग करती आ रही है। विगत दिनों में नगर क्षेत्र में कटखने बंदरों की बजह से कई हाद्से भी हो चुके है। जाखन देवी में एक युवक बंदर की डर से छत से नीचे तक कूद गया था, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। नगर पालिका के ईओ श्याम सुंदर ने बताया कि एडम्स स्कूल के मैदान में बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। मथुरा से आई टीम ने नगर में बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरु कर दिया है।

Leave a Reply